फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur: Bees attack tourist vehicle in Tiger Safari

Sawai Madhopur: टाइगर सफारी में पर्यटकों के वाहन पर हमला, बुरी तरह जख्मी होकर भी ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ

Thu, 03 Oct 2024 09:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Oct 2024 09:19 PM IST
सार

ड्राइवर और गाइड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन फानन में कैटर को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद पर्यटकों को होटल पहुंचाया गया। हमले में ड्राइवर ज्यादा घायल हुआ है।

विज्ञापन
Sawai Madhopur: Bees attack tourist vehicle in Tiger Safari
रणथंभौर नेशनल पार्क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क में गुरुवार सुबह की पारी में पार्क भ्रमण के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया। यहां रणथंभौर के जोन नंबर तीन में राजबाग तालाब के पास एक कैंटर पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में कैंटर में सवार करीब 22 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सुबह की पारी रणथंभौर के जोन नंबर तीन में एक कैंटर RJ-25-PA-2169 में 20 पर्यटक टाइगर सफारी के लिए रणथंभौर के जंगल में गए थे। सफारी कैंटर में मुंबई के एक स्कूल के 17 बच्चे और तीन शिक्षक सवार थे। पार्क भ्रमण के दौरान रणथंभौर के जोन नम्बर तीन में राजबाग तालाब के पास अचानक एक मधुमक्खियों के समूह ने कैंटर में सवार पर्यटकों पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


हमले में गाइड सुमित गोयल और ड्राइवर युसूफ मंसूरी सहित सभी पर्यटक घायल हो गए। इस दौरान ड्राइवर और गाइड ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आनन फानन में कैटर को जंगल से बाहर निकाला। उसके बाद पर्यटकों को होटल पहुंचाया गया। होटल प्रबंधन ने चिकित्सकों की टीम को बुलाया और सभी पर्यटक को प्राथमिक उपचार दिया गया। मधुमक्खियों के हमले में ड्राइवर ज्यादा घायल हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गाइड और ड्राइवर को अन्य गाइड रणथम्भौर रोड स्थित रामसिंह अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे गई। जानकारी के अनुसार सभी पर्यटकों को मधुमक्खियों के काटने के कारण हल्की सूजन आई है। वन विभाग के अनुसार फिलहाल मधुमक्खियों के हमले के कारणों का पता नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed