फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur Archery competition started in Shaheed Captain Ripudaman Singh College

Sawai Madhopur: शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह कॉलेज में तीरंदाजी का रोमांच, खेले गए रिकर्व और कंपाउंड राउंड

Tue, 26 Sep 2023 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Sep 2023 09:47 PM IST
सार

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय के मैदान पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। ये प्रतियोगिता 26 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
Sawai Madhopur Archery competition started in Shaheed Captain Ripudaman Singh College
प्रतियोगिता में भाग लेते तीरंदाज। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर में जूनियर और सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आज 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय के मैदान पर हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा रही। समारोह की अध्यक्षता कैप्टन रिपुदूमन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह निर्माण ने की। 

विज्ञापन


सवाई माधोपुर में राजस्थान तीरंदाजी संघ एवं सीएसटी फाउंडेशन के साझा प्रयासों से जूनियर व सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, आज 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय के मैदान पर हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति राजबाई बैरवा रही। 
विज्ञापन


समारोह की अध्यक्षता कैप्टन रिपुदूमन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह निर्माण ने की। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान तीरंदाजी संघ का उद्देश्य प्रदेश के हर जिले में तीरंदाजी खेल के आयोजन करवा कर तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे अव्वल
जूनियर राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप के पहले दिन रिकर्व, कंपाउंड व इंडियन राउंड के रैंकिंग राउंड के मुकाबले खेले गए। रिकर्व राउंड में सीएसटी फाउंडेशन के राहुल नगरवाल प्रथम, सवाई माधोपुर के हर्ष वर्मा द्वितीय, धौलपुर के ध्रुव सैनी तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, रिकर्व छात्र वर्ग में नागौर से खुशी कुमावत प्रथम जयपुर की निक्की शर्मा द्वितीय श्रीगंगानगर की हरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रही। कंपाउंड स्पर्धा के रैंकिंग में जयपुर के सचिन चेची प्रथम स्थान अलवर के प्रदुमन यादव द्वितीय भीलवाड़ा के वासु पोसवाल तृतीय स्थान पर रहे, कंपाउंड स्पर्धा के छात्र वर्ग में जयपुर की प्रिया गुर्जर प्रथम। सवाई माधोपुर की यशस्वी यथावत द्वितीय, बीकानेर की माया बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहे। 


प्रतियोगिता के निदेशक अनिल जोशी ने बताया कि राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। जूनियर व सब जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में प्रदेश के 600 से अधिक तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन राजस्थान तीरंदाजी संघ से प्रतिनियुक्ति निर्णय के रूप में, अनिल जोशी, दुष्यंत मिश्रा, सुनील चौधरी, भंवर लाल व्यास रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed