{"_id":"66137a796b9f72bff80bd50c","slug":"satta-ka-sangram-there-is-equal-competition-in-the-elections-government-should-promote-tourism-in-the-area-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: संतरे और धनिये की भरपूर आवक के बावजूद नहीं है कोई प्लांट, पर्यटन को बढ़ावा दे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: संतरे और धनिये की भरपूर आवक के बावजूद नहीं है कोई प्लांट, पर्यटन को बढ़ावा दे सरकार
Mon, 08 Apr 2024 10:33 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 10:33 AM IST
सार
अमर उजाला के सत्ता का संग्राम का चुनावी रथ लेकर आज हमारी टीम झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं से चुनावों को लेकर उनके मुद्दों पर चर्चा करने पहुंची। सवेरे चाय पर चर्चा के सत्र में टीम ने झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से बातचीत की और उनके विचार जाने।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनावों को लेकर मतदाताओं के विचार जानने निकला अमर उजाला का सत्ता का संग्राम रथ आज झालावाड़ पहुंचा। यहां चाय पर चर्चा के दौरान मतदाताओं ने क्या कहा जानिये
बढ़ा है बेरोजगारी का ग्राफ
झालावाड़ में मौजूद फैक्ट्रियां बंद होने से यहां बेरोजगारी बढ़ी है। यहां संतरे और धनिये की खूब आवक है लेकिन इनके निस्तारण के लिए कोई प्लांट यहां नहीं बनाया गया है। अफीम की उत्पादकता भी काफी मात्रा में होती है लेकिन किसानों को उसका सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस ने यहां से महिला प्रत्याशी उर्मिला जैन को मैदान में उतारा है, निश्चित ही वे दुष्यंत सिंह को कांटे की टक्कर देंगी। यह कहना है ललित शर्मा का।
वसुंधरा जी का गढ़ है झालावाड़
विजय पोरवाल कहते हैं कि झालावाड़ वसुंधरा राजे का गढ़ है। यहां उन्होंने भरपूर काम भी किया है। दुष्यंत सिंह के आने के बाद रोजगार और फैक्ट्रियों के विकास की काफी उम्मीद है।
विज्ञापन
पर्यटन को नहीं मिला बढ़ावा
सत्र में मौजूद हरिमोहन चूड़ावत का कहना है कि क्षेत्र में विकास कार्य तो हुआ है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता लेकिन बेरोजगारी अब भी कायम है। पर्यटन की दृष्टि से भी झालावाड़ अपना अलग स्थान रखता है लेकिन यहां पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिल पाया है।
कम हो सकता है जीत का अंतर
योगेश सिंह का कहना है कि इस बार मुकाबला कांटे का होगा। जीतेंगे तो दुष्यंतसिंह लेकिन जीत का अंतर कम हो सकता है। वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री रहते हुए काफी विकास किया है।
खुद खोजना होगा बेरोजगारी का समाधान
गिरिराज सुमन का कहना है कि बेरोजगारी की समस्या तो हमेशा रहेगी ही, इससे लोगों को खुद ही बाहर निकलना पड़ेगा। सरकार कितनी नौकरियां दे सकती है। झालावाड़ के विकास के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में वसुंधरा राजे के कार्यकाल में क्षेत्र में खासा विकास हुआ है।