फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satta ka Sangram: Government should give reservation on economic basis, parties should stop using youth

Satta ka Sangram: आर्थिक आधार पर आरक्षण दे सरकार, चुनावी हितों के लिए युवाओं का इस्तेमाल बंद करे पार्टियां

Mon, 08 Apr 2024 02:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

चुनावी मुद्दों पर युवाओं की बात जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज झालावाड़ पहुंचा। वसुंधरा राजे का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर युवाओं के चुनावों को लेकर क्या विचार हैं, किन मुद्दों को लेकर युवा वोट करेंगे इसी को लेकर इस सत्र में चर्चा हुई।

विज्ञापन
Satta ka Sangram: Government should give reservation on economic basis, parties should stop using youth
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवाओं से चर्चा सत्र में हमारी टीम ने झालावाड़ के चुनावों को लेकर यहां के युवा मतदाताओं से चर्चा की और उनके मुद्दों को समझा। प्रत्याशियों और क्षेत्र के विकास को लेकर क्या बोले मतदाता, जानिये यहां
विज्ञापन


अग्निवीर में बदलाव गलत

देवेंद्र सिंह हाड़ा का कहना है कि रोजगार की समस्या दूर हो। युवाओं को सही समय पर सही प्लेटफॉर्म मिले। युवपेपर लीक पर प्रभावी एक्शन ले सरकार। अग्निवीर की तैयारी कर रहे अनुराग सिंह झाला का कहना है कि अग्निवीर में किए गए बदलाव पूरी तरह गलत हैं। चार साल का सेवा कार्यकाल करने से न तो सही तरीके से युवा को रोजगार मिल पाता है, ना ही फौजियों को वह सम्मान मिल पाता है, जो पहले मिलता था।
विज्ञापन


युवाओं के हित का केवल दावा

आर्मी की तैयारी कर रहे कुलदीप का कहना है कि अग्निवीर को लेकर चार साल की लिमिटेशन हटाई जाए। सरकारी नौकरियों की कमी है। सुमित सिंह सोनगरा का कहना है कि राजनीतिक पार्टियां युवाओं के हित के केवल दावे ही करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण

वीरेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि जाति के आधार पर आरक्षण खत्म होकर आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। सामान्य वर्ग के युवा जातिगत आरक्षण के चलते नौकरियों से वंचित रह जाते हैं, जबकि आरक्षित जातियों में भले ही उनका पूरा परिवार सरकारी नौकरी में हो लेकिन फिर भी उन युवाओं को आरक्षण मिलता है जो कि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed