{"_id":"66100c9ac8d05896b00be7a4","slug":"satta-ka-sangram-amar-ujala-s-election-chariot-arrived-in-chittorgarh-on-saturday-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: चित्तौड़गढ़ में शनिवार को होगा 'सत्ता का संग्राम', चाय पर चर्चा में लोगों से जानेंगे मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: चित्तौड़गढ़ में शनिवार को होगा 'सत्ता का संग्राम', चाय पर चर्चा में लोगों से जानेंगे मुद्दे
Fri, 05 Apr 2024 08:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Apr 2024 08:07 PM IST
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल शनिवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल शनिवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर से हुई। शनिवार (06 अप्रैल) को चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे: चाय पर चर्चा
स्थान: चामटी खेड़ा चौराहा
स्थानीय संपर्क : गोपाल
सुबह 11 बजे: युवाओं से बात
स्थान: पन्ना गार्डन
स्थानीय संपर्क: अविनाश शर्मा
शाम 5 बजे: राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: पन्ना गार्डन
स्थानीय संपर्क : लोकेश त्रिपाठी
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।