फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia targets Gehlot Government said anytime government can be collapsed

Rajasthan: सतीश पूनिया बोले-गहलोत सरकार जुगाड़ भरोसे, कब टायर फट जाए पता नहीं

Sat, 25 Jun 2022 12:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 25 Jun 2022 12:48 PM IST
सार

 गजेंद्र शेखावत को नोटिस तामिल कराने के मामले में सतीश पूनिया गहलोत सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Satish Poonia targets Gehlot Government said anytime government can be collapsed
सतीश पूनिया - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीति उलटफेर के चलते अब राजस्थान में भी बयानबाजी तेज हो गई है। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार जुगाड़ के भरोसे है, जिसका टायर कब फट जाए पता नहीं। 

विज्ञापन

 


उन्होंने कहा कि जुगाड़ की इस सरकार में न स्टेयरिंग का पता है और न इसमें हॉर्न बजता है। ऐसे में ये जुगाड़ वाली सरकार चलती नहीं, केवल खिसकती ही है। दूसरी ओर सतीश पूनिया ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को नोटिस तामिल कराने के मामले में गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में प्रतिशोध की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

बता दें कि 20 जून को चौमूं में भाजपा की जन आक्रोश रैली में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्यप्रदेश में विधायकों के सरकार में किए गए बदलाव का उदाहरण देते हुए सचिन पायलट का नाम लिया था। उन्होंने कहा था कि थोड़ी चूक राजस्थान में पायलट जी से हो गई। उसके बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राजस्थान में मध्यावधि चुनाव की संभावना जता दी थी। अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का यह बयान इस बात का संकेत है कि भाजपा आलाकमान की नजरें अब राजस्थान फतह करने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed