{"_id":"6448909cfcc47c74920cf475","slug":"satish-poonia-campaigned-in-karnataka-with-jp-nadda-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: नड्डा संग पूनिया ने कर्नाटक में किया प्रचार, बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी डबल इंजन भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: नड्डा संग पूनिया ने कर्नाटक में किया प्रचार, बोले-पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी डबल इंजन भाजपा सरकार
Wed, 26 Apr 2023 08:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 26 Apr 2023 08:17 AM IST
सार
कर्नाटक विजय संकल्प अभियान में भाजपा पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने विधानसभा चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
कर्नाटक विजय संकल्प अभियान में नड्डा संग पूनिया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवनहल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर जिला, बूथ, मंडल और शक्ति केंद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर भाजपा की प्रचंड जीत का मंत्र दिया और कहा कि कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रचंड बहुमत की भाजपा की डबल इंजन सरकार बनेगी।
विज्ञापन
इस दौरान जेपी नड्डा के साथ कर्नाटक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया, भाजपा बेंगलुरु देहात के जिला अध्यक्ष एवी नारायण स्वामी इत्यादि मौजूद रहे, जहां कार्यकर्ताओं और आमजन द्वारा इनका विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प
डॉ. सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री देवुसिंह चौहान ने दोडबल्लापुर में क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान श्री घाटी सुब्रमण्यम मंदिर में दिव्य दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। साथ ही राष्ट्रोथान गौशाला पहुंचकर गौ माता के दर्शन कर गौ सेवा की। वहीं, दोडबल्लापुर क्षेत्र में सतीश पूनिया, तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और केन्द्रीय मंत्री देवुसिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी धीरज मुनिराज के समर्थन में सभा को संबोधित कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और कार्यकर्ताओं को घर-घर जनसंपर्क का आह्वान करते हुए कर्नाटक में भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
राजस्थान के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने चलाया ट्रैक्टर
कर्नाटक में सतीश पूनिया ने किसानों के आग्रह पर ट्रैक्टर चलाया। उन्होंने कहा-मोदी सरकार किसान हितैषी है। इसलिए प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बनेगी। दोडबल्लापुर में सतीश पूनिया, तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री देवुसिंह चौहान ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।