फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satellite phone found with US citizen at Jodhpur airport stopped from traveling

Rajasthan: अमेरिकी नागरिक के पास जोधपुर एयरपोर्ट पर मिला सैटेलाइट फोन, दूतावास को सूचना देने के लिए पाबंद

Mon, 04 Jul 2022 10:32 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 04 Jul 2022 10:32 AM IST
सार

अमेरिकी नागरिक ने बताया कि उसने सैटेलाइट फोन अपने बेटे से बात करने के लिए खरीदी थी। फोन का उपयोग नहीं होने पर अमेरिकी को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
Satellite phone found with US citizen at Jodhpur airport stopped from traveling
जोधपुर एयरपोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर एयरपोर्ट पर एक अमेरिकी नागरिक के पास सैटैलाइट फोन मिला। दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट के यात्रियों के सामान की जांच के दौरान यह फोन मिला। जिसके बाद अमेरिकी नागरिक को एयरपोर्ट थाने लाकर पूछताछ की गई। फोन का इस्तेमाल नहीं हुआ था। इसलिए पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक नेटल अपने परिवार के साथ जोधपुर घूमने आया था। दिल्ली से सड़क मार्ग से जोधपुर आए नेटल दो दिन यहां रुकने के बाद रविवार को दिल्ली जाने वाले थे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर जांच के दौरान उसके पास से सैटेलाइट फोन बरामद हुआ है। जिसकी सूचना एयरपोर्ट से पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस के अधिकारी एयरपोर्ट पहुंचे। अमेरिकी नागरिक से पूछताछ की गई। उसके साथ माता पिता, पत्नी और बच्चे भी जोधपुर घूमने आए थे।
विज्ञापन


अमेरिकी नागरिक ने बताया कि उसका एक बेटा अमेरिका में ही है, वह रेअर डिजीज से पीड़ित है। उसी से बात करने वह सैटेलाइट फोन लाया था लेकिन उसने फोन यहां इस्तेमाल नहीं किया है। इसके बाद पुलिस ने उससे इवांस भरवाया है। साथ ही खुफिया एजेंसी को भी सूचित किया। फोन का उपयोग नहीं होने को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद नेटल को फोन की जानकारी अपने दूतावास में देने के लिए पाबंद किया गया। इससे उसे वापसी में फ्लाइट पकड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके बाद पूरे परिवार को ट्रेन से शाम को दिल्ली रवाना किया। बता दें कि भारत में सैटेलाइट फोन बैन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed