{"_id":"625d3b8f39deb444a73329f9","slug":"sarpanch-representative-arrested-for-taking-bribe-of-ten-thousand-in-bikaner","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दस हजार की रिश्वत लेते सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार, पीएम आवास योजना से मिली थी रकम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दस हजार की रिश्वत लेते सरपंच प्रतिनिधि गिरफ्तार, पीएम आवास योजना से मिली थी रकम
Mon, 18 Apr 2022 03:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 18 Apr 2022 03:51 PM IST
सार
बीकानेर में परिवादी की शिकायत पर एसीबी ने सरपंच प्रतिनिध को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पीएम आवास योजना के तहत मिले रुपये में से 20 हजार की घूस मांग रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर एसीबी टीम ने खाजूवाला के कुंडल सरपंच प्रतिनिधि को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त जारी करने की प्रकिया के लिए रिश्वत ले रहा था। यह कार्रवाई एसीबी पुलिस अधीक्षक रजनीश पुनिया के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा ने की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार परिवादी ने एसीबी को पीएम आवास योजना में सरंपच प्रतिनिधि ओमप्रकाश तर्ड के दस हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। परिवादी ने एसीबी को बताया था कि आरोपी योजना के तहत मिले 63 हजार रुपये के बदले 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। सोमवार को एसीबी ने उसे दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम को देखते ही उसने पैसे पंचायत भवन के हॉल में फेंक दिए थे।
विज्ञापन