{"_id":"62d81a3657d5641d470b2e04","slug":"sant-andolan-in-bharatpur-vijay-das-committed-self-immolation-bjp-leader-poonia-attacked-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'संत के आत्मदाह ने खोली सरकार की पोल' पूनिया बोले- 551 दिन से चल रहे आंदोलन पर नहीं दिया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'संत के आत्मदाह ने खोली सरकार की पोल' पूनिया बोले- 551 दिन से चल रहे आंदोलन पर नहीं दिया ध्यान
Wed, 20 Jul 2022 08:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 20 Jul 2022 08:37 PM IST
सार
पूनिया ने कहा, बृज के कामां क्षेत्र में 551 दिनों से अवैध खनन को लेकर साधु समाज का आंदोलन चल रहा है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद भी साधु-संतों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, आखिर में एक साधु ने आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का सरकार पर हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र में हुए साधु-संतों के आंदोलन में एक संत ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा, बृज के कामां क्षेत्र में 551 दिनों से अवैध खनन को लेकर साधु समाज का आंदोलन चल रहा है। सरकार के हस्तक्षेप के बाद भी साधु-संतों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, आखिर में एक साधु ने आत्मदाह कर लिया।
विज्ञापन
सरकार की हठधर्मिता का बड़ा उदाहरण है कि 27 जनवरी 2005 में अवैध खनन के खिलाफ रोक के बावजूद भी इस तरीके से खनन हो रहा है। इसे लेकर साधु-संतों और आम जनता में आक्रोश है। यह पूरा क्षेत्र ब्रज चौरासी क्षेत्र में आता है जो धार्मिक आस्था का एक बड़ा केंद्र है।
विज्ञापन
पूनिया ने कहा, विजय दासजी के आत्मदाह ने सरकार द्वारा मुद्दों का समाधान नहीं करने की पोल खोल दी है। यह राजस्थान के लिए शर्मनाक है कि 551 दिन के आंदोलन पर संज्ञान नहीं लिया गया। मजबूर होकर एक संत को आत्मदाह करना पड़ा।