{"_id":"67a98032e3eaf18e5d0fb76d","slug":"salumbar-cm-divyangjan-scooty-scheme-mla-shanta-meena-distributed-scooters-to-11-divyangjan-people-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salumbar: मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना, विधायक शांता मीणा ने 11 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Salumbar: मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना, विधायक शांता मीणा ने 11 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की
Mon, 10 Feb 2025 09:57 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:57 AM IST
सार
मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के तहत विधायक शांता अमृतलाल मीणा ने 11 दिव्यांगजनों को नि:शुल्क स्कूटी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें हरसंभव सरकारी लाभ प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सलूंबर विधायक शांता अमृतलाल मीणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना के तहत 11 दिव्यांगजन को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की गई। विधायक शांता अमृतलाल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के लिए स्कूटी एक आवश्यक साधन है, जिससे उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि यातायात दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है और यह योजना उनके लिए एक सशक्त सहारा साबित होगी।
विज्ञापन
विधायक मीणा ने आश्वासन दिया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया जाएगा और उन्हें हरसंभव सरकारी लाभ प्रदान किया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक हेमंत खटीक ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन