फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   saint burn a sick child with hot bars Due to superstition in Bhilwara, rajasthan

वहशी बाबा की काली करतूत, मासूम को गर्म सलाखों से दागा, हालत नाजुक

Sat, 09 Jun 2018 11:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 09 Jun 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
saint burn a sick child with hot bars Due to superstition in Bhilwara, rajasthan

राजस्थान में आज भी ग्रामीण लोग अंधविश्वास के चलते इलाज के लिए अस्पताल जाने के बजाय भोपाओं (बाबाओं) के चक्करों में फंस रहे हैं और जान जोखिम में डाल रहे हैं। 

विज्ञापन


भीलवाड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक साल के बीमार मासूम को बाबा ने ठीक करने के नाम पर गर्म सलाखों से दागा। जब बच्चे की जान पर बन आई, तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मासूम की स्थित नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भीलवाड़ा के करेड़ा थाने क्षेत्र में स्थित उनहाली का बाड़िया गांव निवासी नारायण लोहार के एक साल के बेटे शानू की तबियत खराब हो गई थी। नारायण और उसकी पत्नी अपने बेटे को अस्पताल ले जाने के बजाय एक धर्म स्थल पर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बाबा मोहन सिंह ने इलाज के नाम पर बच्चे के पेट पर गर्म सलाखें दाग दीं। इससे बच्चा गंभीर  रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मामला बाल संरक्षण समिति पहुंचा। समिति के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed