फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   sacked sub inspector Seema Jakhar arrested in case of accused of taking money away from smugglers

Rajasthan: बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ गिरफ्तार, तस्करों से पैसे लेकर भगाने का आरोप

Mon, 27 Jun 2022 09:20 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 27 Jun 2022 09:20 AM IST
सार

बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ को सरूपगंज लाई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले के अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
sacked sub inspector Seema Jakhar arrested in case of accused of taking money away from smugglers
सीमा जाखड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

सिरोही में 10 लाख रुपए लेकर तस्कर को छोड़ने के मामले में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ को सिरोही पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अन्य बर्खास्त पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल, सब इंस्पेक्टर से सरूपगंज पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ को सिरोही पुलिस जोधपुर आवास से गिरफ्तार कर सरूपगंज लाई है। इस मामले में लंबे समय से अनुसंधान चल रहा था। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आरोपी सब इंस्पेटर सीमा जाखड़ को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

क्या है मामला

14 और 15 नवंबर की रात को बरलूट थाना अधिकारी सीमा जाखड़ ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया था। इस मामले में पुलिस पर तस्करों को पैसे लेकर भगाने का भी आरोप लगा था। मामले की जांच में सामने आया कि तस्करों को भगाने के लिए 10 लाख की डील हुई है। जांच में एक होटल के सीसीटीवी फुटेज मिले जिसमें तस्करों के साथ पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज में पैसे की भी डील होते नजर आई है। तस्करों के साथ मिलीभगत पर सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ सहित तीन कांस्टेबल को बर्खास्त किया गया था। मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अब एनडीपीएस एक्ट के मामले में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सीमा जाखड़ की भी गिरफ्तार हुई है। पुलिस का कहना है कि बाकी सभी आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed