{"_id":"62615e521c753768336c97ee","slug":"sachin-pilot-met-sonia-gandhi-discussion-intensified-about-being-given-a-new-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, नई जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, नई जिम्मेदारी दिए जाने की अटकलें
Thu, 21 Apr 2022 07:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Apr 2022 07:08 PM IST
सार
सचिन पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें जल्द ही नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। एक दिन पहले बुधवार को सीएम गहलोत ने भी सोनिया से मुलाकात थे।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने की सोनिया गांधी से मुलाकात।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें राजस्थान से दिल्ली बुलाया जा सकता है। बता दें कि सचिन पायलट ने कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
कांग्रेस राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटी हुई है। इसी बीच पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच टकराव शुरू से रहा है। दोनों नेता एक दूसरे पर तंज भी कसते रहते हैं। 2018 में जब कांग्रेस ने राज्य में चुनाव जीता था, तब पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। उनके जगह अशोक गहलोत को तरजीह दी गई। इसके बाद ही पायलट ने 18 विधायकों को लेकर दिल्ली में डेरा डाल दिया था। हालांकि, उसके बाद उन्हें मना लिया गया था। उस समय उनके बगावत तेवर सुर्खियां बने थे।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने की थी एक दिन पहले मुलाकात
इससे पहले बीते बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। गहलोत के बाद पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात को अहम माना जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्थान की राजनीति में बड़े सियासी बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन