फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot attacked CM Ashok Gehlot on paper leak case in Nagaur Rajasthan News

Rajasthan: सचिन पायलट ने CM गहलोत को पेपर लीक मामले पर घेरा, कहा- सरकार बड़े जिम्मेदारों पर करे कार्रवाई

Mon, 16 Jan 2023 06:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 16 Jan 2023 06:22 PM IST
सार

किसान सम्मेलन की 5 दिन की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए पहले ही दिन नागौर के परबतसर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को पेपर लीक मामले पर घेरा। किसानों और युवाओं के बीच पायलट ने कहा-सरकार पेपर लीक मामले में छोटे-मोटे लोगों को छोड़कर बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
Sachin Pilot attacked CM Ashok Gehlot on paper leak case in Nagaur Rajasthan News
सचिन पायलट ने सभा में सीएम गहलोत पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सोमवार को नागौर के परबतसर में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत सरकार को जमकर घेरा। पायलट ने अपने संबोधन में कहा-  जब परीक्षाओं का पर्चा लीक होता है, परीक्षा रद्द होती हैं, तो मन में एक पीड़ा होती है। क्योंकि हमारे किसान भाइयों के बच्चे, नौजवान सालों इंतजार करते हैं। नौजवानों में विश्वास पैदा करने के लिए सरकार को छोटे-मोटे लोगों को छोड़कर बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन


वसुंधरा के शासनकाल में हमने न्याय यात्रा निकाली, केंद्र से MSP मांगा
पायलट ने कहा-वसुंधरा राजे के शासनकाल में हमने किसान न्याय यात्रा निकाली थी, उसके आगे झुकते हुए प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों को माना था। यह यात्रा के वक्त मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष था।  पायलट बोले हम-केंद्र सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून बनाने की मांग करते हैं। अगर देश का किसान और नौजवान संगठित हो गया, तो वह हर उस ताकत को परास्त कर देगी। 
विज्ञापन




जो तोड़ना चाहती है, अफवाह फैलाना चाहती और झूठ बोलकर सत्ता में आना चाहती है। जाति, बिरादरी, धर्म, भाषा, प्रांत के नाम पर हो रही राजनीति के जहर को केवल दो कौमें ही तोड़ सकती हैं, एक है जवानी और दूसरी है किसानी। बीजेपी ने किसानों का आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन बीजेपी की सरकार ने तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया। लेकिन किसानों ने आंदोलन कर सरकार को झुका दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परबतसर विधायक गावड़िया मेरे छोटे भाई, हमें मजबूत करना है, तो गावड़िया को मजबूत करो
सचिन ने सभा से कहा- नागौर के परबतसर से विधायक रामनिवास गावड़िया मेरे छोटे भाई हैं। अगर आप लोगों को हमें मजबूत करना है, तो रामनिवास गावड़िया को मजबूत करना होगा। इस मौके पर मंत्री हेमाराम चौधरी, परबतसर विधायक रामनिवास गावडिया, दातारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह चौधरी, लाडनू विधायक मुकेश भाकर, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ सहित हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed