फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Russian girl marries with khejdi tree in udaipur foreigner unique wedding in rajasthan

Rajasthan: रूस की तान्या ने भरतपुर में खेजड़ी के पेड़ से की शादी, जानें क्यों विधि-विधान से किया विवाह?

Wed, 14 Dec 2022 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 14 Dec 2022 08:11 PM IST
सार

7 दिसंबर को उदयपुर में एक रूस की लड़की ने खेजड़ी के पेड़ से शादी की जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। राजस्थान में खेजड़ी के पेड़ से शादी करना आम बात है, लेकिन किसी विदेशी लड़की का ऐसा करने का यह लगभग पहला मामला है।

विज्ञापन
Russian girl marries with khejdi tree in udaipur foreigner unique wedding in rajasthan
रूस की तान्या ने खेजड़ी के पेड़ से की शादी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति विदेशियों के भी आकर्षण बढ़ रहा है। विदेशी लड़कियां हिंदू रीति-रिवाज से भारतीय लड़कों से शादी कर रही हैं। इस तरह की शादियां आए दिन सामने आती रहती हैं। 7 दिसंबर को उदयपुर में एक रूस की लड़की ने खेजड़ी के पेड़ से शादी की जो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। आइए अब जानते हैं कि रूस की तान्य ने पेड़ से शादी क्यों की? 

विज्ञापन

दरअसल, राजस्थान में खेजड़ी के पेड़ से शादी करना आम बात है, लेकिन किसी विदेशी लड़की का ऐसा करने का यह लगभग पहला मामला है। रूस की रहने वाली 28 साल की तान्या नवंबर महीने से भारत भ्रमण पर है। वह देश के कई शहरों में लगातार घूम रही है। तान्या को शादी के लिए कोई अच्छा लड़का नहीं मिल रहा था। 

इसे लेकर वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ज्योतिषि से मिलीं। जिन्होंने तान्या को बताया कि उसकी कुंडली में मंगल दोष है। जिसे दूर करने के लिए उसे खेजड़ी या पीपल के पेड़ से विवाह करना होगा। विधि-विधान से विवाह होने के बाद उन्हें शादी के लिए अच्छा लड़का मिल जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Russian girl marries with khejdi tree in udaipur foreigner unique wedding in rajasthan
शादी में तान्या के दोस्त भी रहे मौजूद। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद तान्या ने उदयपुर में रहने वाले पंडित हेमंत सुखवाल से शादी को लेकर बात की। जिसके बाद उन्होंने सात दिसंबर को तान्या की इच्छा के अनुसार सुरजपोल इलाके के फतेह स्कूल के सामने स्थित खेजड़ी के पेड़ से उसकी शादी कराई। इस शादी में तान्या के विदेशी दोस्त भी मौजूद थे। विधि-विधान के साथ तान्या के विवाह की रस्में पूरी की गईं। इस दौरान वैदिक मंत्रोउच्चार के हव यज्ञ भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed