फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RSS chief came under attack from people for giving statement on caste

Jaipur: लोगों के निशाने पर RSS प्रमुख, शहर में लगे बैनर, लिखा- 'मोहन भागवत माफी मांगें', जानें क्या है मामला

Thu, 23 Feb 2023 12:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Feb 2023 12:46 PM IST
सार

राजधानी जयपुर में बीती रात में किसी ने चौराहों और दुकानों पर मोहन भागवत माफी मांगें नाम से पोस्टर और बैनर लगा दिए। भागवत पर ब्राह्मणों का अपमान करने का लगाया गया आरोप।
 

विज्ञापन
RSS chief came under attack from people for giving statement on caste
भागवत के बैनर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी जयपुर के कई इलाकों में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। चौराहों और दुकानों में ये बैनर देखने को मिल रहे हैं। इन पोस्टरों में मोहन भागवत को अपने बयान पर माफी मांगने को कहा गया है। पोस्टर में भागवत की फोटो के साथ उनके दिए बयान को दर्शाया गया है। साथ ही मोहन भागवत पर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का आरोप लगाया गया है। ये पोस्टर किसने और किसकी तरफ से लगाए गए हैं, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीती रात में किसी ने शहर के चौराहों और दुकानों पर मोहन भागवत माफी मांगें नाम से पोस्टर और बैनर लगा दिए। बता दें कि मोहन भागवत ने पिछले दिनों जाति को लेकर ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 'जाति भगवान ने नहीं ब्राह्मणों ने बनाई' है। इसके बाद से ही भागवत लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इसी के चलते लोगों ने ब्राह्मणों पर दिए गए बयान का विरोध जताते हुए मोहन भागवत पर ब्राह्मणों का अपमान करने का आरोप लगाया है। इसी क्रम में पोस्टर के माध्यम से भागवत क माफी मांगने को कहा गया है।
विज्ञापन


इन पोस्टरों पर एक तरफ मोहन भागवत की तरफ से दिया गया बयान 'जाति भगवान ने नहीं ब्राह्मणों ने बनाई है' लिखा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ यह भी लिखा हुआ है ब्राह्मण समाज को अपमानित करने पर मोहन भागवत माफी मांगें। यह पोस्टर राजधानी जयपुर के अलग-अलग इलाकों में नजर आ रहे हैं। पोस्टरों को लेकर शहर में काफी चर्चाएं भी चल रही हैं। हालांकि यह पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए हैं, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टर के नीचे 'सर्व समाज एकता मंच' लिखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed