फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rs 7cr Murrah bull Yuvraj to star in gram

7 करोड़ का मुर्रा भैंसा मवेशी शो में होगा 'युवराज', मालिक स्पर्म बेचकर कमाता है लाखों

Mon, 07 Nov 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
Rs 7cr Murrah bull Yuvraj to star in gram

सात करोड़ रुपये की कीमत वाला मुर्रा नस्ल का भैंसा 'युवराज' 2016 के जयपुर ग्लोबल एग्रीटेक मीट में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। कई मवेशी शो में चर्चा में रहा युवराज नाम का यह भैंसा उस वक्त लोगों की निगाह में आया जब इसके मालिक ने सात करोड़ रुपये में बेचने से मना कर दिया था।

विज्ञापन


भैंसे के मालिक ने सात करोड़ में बेचने से इंकार यूं ही नहीं किया था। युवराज के मालिक कर्मवीर हरियाण के कुरुक्षेत्र के रहने वाले हैं। कर्मवीर, युवराज को मवेशी प्रदर्शनियों में ले जाकर और स्पर्म बेचकर हर साल करीब 50 लाख रुपये कमाते हैं। 

विज्ञापन

मुर्रा नस्ल दुनिया में भैंस की सबसे बेहतरीन नस्ल

Rs 7cr Murrah bull Yuvraj to star in gram

ग्लोबल एग्रीटेक मीट का आयोजन जयपुर में 9 से 11 नवंबर तक होगा। मुर्रा नस्ल को पुरी दुनिया में भैंस की सबसे बेहतरीन नस्ल माना जाता है। हरियाणा और पंजाब के अलावा मुर्रा नस्ल की भैंसें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी होती हैं।

17 राषट्रीय पुरस्कार जीत जीतने वाले मुर्रा नस्ल के युवराज के स्पर्म से तकरीबन डेढ़ लाख बछड़े जन्म ले चुके हैं। भैंसे के मालिक का कहना है कि युवराज रोजाना 3.5 मिलीलीटर से 5 मिलीलीटर तक स्पर्म जनरेट करता है। 0.25 मिलीलीटर स्पर्म की कीमत 1500 रुपये है।

दक्षिण अफ्रीका ने भी 9 करोड़ में खरीदने की ख्वाहिश जताई थी

Rs 7cr Murrah bull Yuvraj to star in gram

14 फिट लंबा और 6 फिट ऊंचा यूवराज रोजाना 20 लीटर दूध पीता है। एक दिन में 5 किलो सेब और पशु आहार खाने के बाद युवराज करीब चार किलोमीटर चलता है। युवराज की धूम सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि दक्षिण अफ्रीका ने भी 9 करोड़ में खरीदने की ख्वाहिश जताई थी। हालांकि, भैंसे के मालिक ने फिर भी बेचने से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed