{"_id":"2f75f1ea-8e57-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"rrs-meet-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न के खिलाफ मुहिम चलाएगा संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न के खिलाफ मुहिम चलाएगा संघ
जयपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2013 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा में शनिवार को समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके सम्मान का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन
बैठक में शामिल महिला प्रतिनिधि इस विषय पर चर्चा कर प्रस्ताव तैयार कर रही हैं। इसी आधार पर संघ महिला उत्पीड़न रोकने और महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए देश भर में मुहिम चलाएगा।
जानकारी के अनुसार सभा में संघ ने सहमति से यौन संबंधों की उम्र घटाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार की खिलाफत की गई। संघ ने इसे भारतीय संस्कृति को कमजोर करने का षड़यंत्र बताया।
विज्ञापन
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के मुद्दे पर संघ अब तक कायम है और मंदिर निर्माण की इस दिशा में भी संघ तेजी से कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
लालच में सरकार ने मूंदी आंखें
संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लालच के चलते केन्द्र सरकार बांग्लादेश की ओर से हो रही घुसपैठ को नजर अंदाज कर रही है। घुसपैठियों के मतदान कार्ड, राशनकार्ड तक बन गए हैं।
हम 5 और हमारे 25, नहीं चलेगा
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार मुसलमानों और हिंदुओं के लिए अलग कानून के तहत कार्रवाई करती है। तुष्टिकरण की नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदाधिकारियों ने मुसलमानों की बढ़ती संख्या को लेकर कटाक्ष किया कि हम दो हमारे दो तो चलेगा, लेकिन हम पांच और हमारे पच्चीस, नहीं चलेगा।
पाकिस्तान से खत्म करें संबंध
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि चुप रहने की भी एक सीमा होती है। वह हमारे सैनिकों से बुरा बर्ताव करता है और विदेश मंत्री पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को स्वागत भोज करवाते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से संबंध तोड़ देने चाहिए।