फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rrs camp at jamdoli in jaipur

'पाक में हिंदुओं पर अत्याचार रुकवाए सरकार'

Sun, 17 Mar 2013 10:18 PM IST
जयपुर/ब्यूरो
जयपुर/ब्यूरो Updated Sun, 17 Mar 2013 10:18 PM IST
विज्ञापन
rrs camp at jamdoli in jaipur

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को भारत सरकार को तुरंत रुकवाना चाहिए।

विज्ञापन


साथ ही संघ ने राष्ट्रीय शरणार्थी व पुनर्वास नीति बनाने की मांग करते हुए कहा है कि सरकार को बड़ी संख्या में आनेवाले शरणार्थियों की सहायता व पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन


संघ ने आरोप लगाया है कि पाक व बांग्लादेश से आने वाले एक धर्म विशेष के घुसपैठिए यहां के शरारती तत्वों के साथ मिलकर देशद्रोही गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर के नजदीक जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में आयोजित संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधिसभा की बैठक के अंतिम दिन रविवार को हिंदू शरणार्थियों के संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया।


आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने बताया कि प्रस्ताव में कहा गया है कि यह बहुत ही लज्जा व दुख का विषय है कि इन असहाय हिंदुओं को अपने मूल स्थान और भारत दोनों ही जगह अत्यंत दयनीय जीवन बिताने को विवश होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्पीड़न से असहाय होकर हजारों लोग अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए पलायन कर भारत में आने को बाध्य हो रहे हैं। जोशी ने कहा कि संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ रही है, जो उत्साहजनक बात है। वर्तमान में देश में 28,700 स्थानों पर करीब 42,000 शाखाएं संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed