फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Robbers disguised as women enter Pokhran Baba Ramdev fair

Pokhran: महिलाओं का भेष रखकर बाबा रामदेव मेले में घुसे लुटेरे, जातरुओं से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 10:19 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Sep 2023 10:19 AM IST
सार

बाबा रामदेव के मेले के दौरान देश के कोने-कोने से प्रतिदिन सैंकड़ों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं व पदयात्रियों की भीड़ में महिलाओं के स्वांग में घुसकर लूट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Robbers disguised as women enter Pokhran Baba Ramdev fair
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशानुसार एएसपी गोपाल सिंह भाटी और डीवाइएसपी कैलाश विश्नोई के सुपरविजन में बाबा रामदेव के मेले में जातरुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर संदिग्ध गतिविधियों व व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा थानांतर्गत मादेड़ा निवासी बजरंगपुरी पुत्र शिवपुरी गोस्वामी ने रिपोर्ट पेश की थी कि शाम करीब साढ़े सात बजे वो और उसके साथी गोमट पुलिया के पास पहुंचे तो यहां डीजे के आगे कुछ श्रद्धालु नाच रहे थे। 

विज्ञापन


डीजे की धुन पर वे भी नाचने लगे। इस दौरान भीड़ में से एक महिला ने झपट्टा मारकर उसके गले में पहनी चेन लूट ली और बाइक पर बैठकर भाग गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच और आरोपियों की पहचान शुरू की। हेड कांस्टेबल प्रकाश गोदारा, प्रवीण सिंह, कांस्टेबल रामखिलाड़ी, रघुवीर सिंह की टीम को जांच के दौरान जानकारी मिली कि महिलाओं के स्वांग में कुछ युवक रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं से लूटपाट कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की पहचान फलोदी के गवारिया बस्ती निवासी लीलाराम पुत्र बुधाराम गवारिया और लोहावट के जालोड़ा निवासी झूमरनाथ पुत्र अजानाथ के रूप में की और दबिशें देकर उन्हें गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे महिलाओं के स्वांग में घूमते हैं और मौका मिलते ही रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं के साथ लूटमार की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूट की गई चेन भी बरामद की। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed