फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   road accident in sirohi, 6 dead 7 injured

सिरोही में सड़क हादसा, 6 की मौत 7 घायल

Mon, 27 Aug 2012 02:21 PM IST
सिरोही/एजेंसी
सिरोही/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 02:21 PM IST
विज्ञापन
road accident in sirohi, 6 dead 7 injured
राजस्थान के सिरोही जिले में 11 अगस्त (शनिवार) सुबह एक सड़क हादसे में 3 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोतवाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-14 पर सारणेश्वरजी के नजदीक तब हुआ जब ट्रक और बोलेरों आपस में टकरा गए। घायलों को सिरोही के सार्वजनिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी सीताराम मीणा ने बताया कि एक ट्रक ट्रोला जामनगर से कोयले का बुरादा भरकर बोरूंदा (जोधपुर) जा रहा था। इस दौरान सारणेश्वरजी के समीप सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ंत हो गई। ट्रोले की टक्कर से बोलेरो में सवार लोगों में से दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बोलेरो में सवार सात लोग घायल हो चुके हैं। उनके साथ दो बालिकाएं भी शामिल थी, लेकिन उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। बोलेरो मे सवार लोग निम्बाहेड़ा थानांतर्गत (चित्तौडगढ़) के भटकोटड़ी के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिड़त के बाद करीब दो सौ मीटर आगे जाकर ट्रोला भी एक पुलिया में गिर गया। जिससे ट्रोले के ड्राइवर और कंडक्टर की दबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर बन्नालाल मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत 20-20 हजार रुपए तथा घायलों को 5-5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed