फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road Accident Accident of private bus coming from Ahmedabad to Barmer 20 passengers injured

Road Accident: अहमदाबाद से बाड़मेर आ रही प्राइवेट बस का एक्सीडेंट, 20 सवारियां घायल, टायर फटने से हुआ हादसा

Sun, 20 Aug 2023 02:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 02:17 PM IST
सार

गुजरात के अहमदाबाद से राजस्थान के बाड़मेर जिले में आ रही प्राइवेट बस का एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान 20 सवारियां घायल हुई हैं। सभी का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। टायर फटने से हादसा होना बताया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Road Accident Accident of private bus coming from Ahmedabad to Barmer 20 passengers injured
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद से गिड़ा जा रही प्राइवेट स्लीपर कोच बस बाड़मेर के पास एक्सीडेंट का शिकार हो गई। बस पलटने से उसमें सवार 40 सवारियों में से करीब 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का बाड़मेर के राजकीय जिला अस्पताल में इलाज जारी है। ये हादसा रविवार सुबह नेशनल हाइवे 68 पर खेत सिंह की प्याऊ के पास हुआ। बस अहमदाबाद से बाड़मेर की तरफ आ रही थी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अचानक बस का एक टायर फट गया, जिससे स्पीड में चल रही बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बस पलट गई। बस का फ्रंट साइड का टायर फटने से दुर्घटना होना बताया गया। एक्सीडेंट के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। महिलाओं और पुरुषों समेत करीब 20 यात्री घायल हो गए। सिर, गर्दन, हाथ, पैरों और छाती में चोंटें आई हैं।
विज्ञापन


बस एक्सीडेंट की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से बाड़मेर के जिला अस्पताल में पहुंचाया और भर्ती कराया। जहां पर इमरजेंसी और ट्रॉमा वार्ड में उनका उपचार चल रहा है। हालांकि, कोई जनहानि होने की अभी तक सूचना नहीं है।  बताया जा रहा है तीन-चार लोगों को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों के फ्रैक्चर
बस हादसे सूचना पर बाड़मेर से विधायक मेवाराम जैन, एसडीओ समुंदर सिंह भाटी भी जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और अस्पताल के मेडिकल स्टाफ, चिकित्सकों से सभी घायलों के अच्छे तरीके से पूरा इलाज करने के निर्देश दिए। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया, अहमदाबाद से बाड़मेर की तरफ आ रही प्राइवेट ट्रैवेल्स की बस खेत सिंह की प्याऊ के पास पलट गई। बस का अगला टायर फटने के कारण हादसा हुआ। करीब 20 सवारियों को चोट आई है,  इनमें चार लोगों को फ्रैक्चर हुआ है और गंभीर चोटें हैं। ज़िला अस्पताल में घायलों की कुशलक्षेम पूछी है और अस्पताल प्रशासन को घायलों का बेहतर उपचार करने कराने के निर्देश दिए हैं।


20 घायल, कोई जनहानि नहीं
एसडीओ समुंदर सिंह भाटी ने बताया कि प्राइवेट फर्म गणेश ट्रैवेल्स की बस अहमदाबाद से गिड़ा जा रही थी। तभी खेत सिंह की प्याऊ के पास अचानक अनकंट्रोल होकर बस पलट गई। एक्सीडेंट की सूचना पर ज़िला अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर भिजवाया। बस के 20 यात्री घायल हुए हैं, अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। सभी का निःशुल्क इलाज और जांच राज्य सरकार की योजना के अनुसार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed