{"_id":"643c00722cc29fc501079a7e","slug":"reward-amount-increased-on-rajasthan-absconding-notorious-criminals-5-lakhs-may-be-announced-cm-ashok-gehlot-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में बढ़ोतरी, अब 5 लाख तक का इनाम किया जा सकेगा घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में बढ़ोतरी, अब 5 लाख तक का इनाम किया जा सकेगा घोषित
Sun, 16 Apr 2023 07:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 16 Apr 2023 07:38 PM IST
सार
राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रुपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रुपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रुपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रुपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने अधिकारियों के साथ की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में ईनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
इनामी राशि ये बढ़ाई
प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर सीएम के निर्देश पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रुपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रुपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रुपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रुपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।
विज्ञापन
अधिकारी स्तर पर इनामी राशि में बढ़ोतरी
अधिकारी पहले अब
DGP 1 लाख 5 लाख
ADG 50 हजार 1 लाख
पुलिस रेंज IG 10 हजार 50 हजार
जिला SP 5000 25000