फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   'resettlement policy for refugees should be in india'

'भारत में शरणार्थियों के लिए हो पुनर्वास नीति'

Fri, 15 Mar 2013 01:46 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
जयपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 15 Mar 2013 01:46 PM IST
विज्ञापन
'resettlement policy for refugees should be in india'

राजस्थान में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने हिन्दू शराणार्थियों के लिए पुनर्वास नीति घोषित करने की मांग की है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने इस संबंध में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि शराणार्थियों के लिए भारत में कोई नीति नहीं हैं इसकी वजह से उनका पुनर्वास नहीं हो पाता है।
विज्ञापन


बैठ में राजनाथ ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में हिंदु शरणार्थियों के आने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वहां के अंदरूनी हालात के कारण उन्हें अपना देश छोड़ना पड़ता है लेकिन भारत आने पर भी उन्हें शरण नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के जामडोली स्थित केशव विद्यापीठ में तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक कर रहा है। बैठक से पहले अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख जे नंदकुमार और सर सह कार्यवाहक दात्रेय होश बोले ने बताया कि बैठक में संघ की नीतियों का निर्धारण होगा। इसके अलावा पिछले साल के कार्यों की समीक्षा, गुणात्मक कार्य प्रगति की समीक्षा, शाखा के कार्यों और समाज में गुणात्मक परिवर्तन पर चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में हिंदू शरणार्थियों की स्थिति पर प्रस्ताव रखा जाएगा। साथ ही सहमति से संबंध बनाने की उम्र 18 से 16 करने पर संघ की प्रतिनिधि सभा में मंथन के बाद राय दी जाएगी।


संघ की इस अखिल भारतीय प्रतिनिघि सभा की बैठक में देशभर से 1493 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। इसमें चालीस महिला प्रतिनिधि भी हैं। इसमें भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल, सह संगठन महामंत्री श्योदान सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह शामिल हैं। फिलहाल यहां पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed