फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Relief From Heatwave in Rajasthan as Temperatures Dip; Severe Heat Likely to Return From May 18

Rajasthan IMD Alert:राजस्थान में गर्मी से राहत, कई शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे; 18 मई से फिर बढ़ेगा पारा

Sat, 16 May 2026 07:24 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 16 May 2026 07:24 AM IST
सार

राजस्थान में अगले दो दिन आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 18 मई से पश्चिमी जिलों में गर्मी फिर तेज होगी। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हीटवेव और सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल-

विज्ञापन
Relief From Heatwave in Rajasthan as Temperatures Dip; Severe Heat Likely to Return From May 18
जयपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच शुक्रवार को लोगों को कुछ राहत मिली। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर समेत अधिकांश शहरों में गर्मी का असर थोड़ा कम रहा। राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन

हालांकि मौसम में राहत के बीच गुरुवार शाम जयपुर में आए तेज अंधड़ का असर भी देखने को मिला। शिवदासपुरा इलाके में गृह प्रवेश समारोह के दौरान टेंट गिरने से घायल हुई सांगानेर निवासी मुन्नी देवी (55) की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में कुल छह लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के छह जिलों में आंधी और हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 मई से पश्चिमी राजस्थान में फिर से भीषण गर्मी लौटने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने पश्चिमी जिलों में सीवियर हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड मांगीलाल बिवाल का बेटा कॉलेज से गायब; बेटी छुट्टी पर, सीबीआई की रडार पर पूरा परिवार

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम सामान्य रूप से साफ रहा। सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री और टोंक के वनस्थली में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से गर्मी का असर फिर बढ़ेगा और दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। मई के अंत तक प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

बड़े शहरों का हाल

जयपुर: राजधानी में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री की गिरावट के साथ 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में हल्की धूप और शाम को ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी हल्के बादल और आंधी की संभावना जताई है।

अजमेर: अजमेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट के बावजूद दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना रहा।

जोधपुर: जोधपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। भीषण गर्मी के चलते दिन में सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी।

सीकर: तीन दिन तक आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात दिन बाद तापमान 40 डिग्री से नीचे पहुंचा है। हालांकि 17 मई से फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है।

उदयपुर: उदयपुर में भी लोगों को मामूली राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 1.1 डिग्री कम रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए शहर में कई जगह फव्वारे और वाटर स्प्रे की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed