{"_id":"61f90d06eb8fdb4d7141a03f","slug":"reet-paper-leak-case-police-lathi-charged-on-bjp-workers-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET paper leak case: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीएम आवास जा रहे भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
REET paper leak case: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सीएम आवास जा रहे भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, देखें फोटो
Tue, 01 Feb 2022 04:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 01 Feb 2022 04:19 PM IST
सार
पुलिस के लाठीचार्ज से विरोध कर रहे कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं, इनमें महिला कार्यकर्ताएं भी शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया सहित कई नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस झोटवाड़ा थाने ले गई है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को घेरकर पिटाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीट पेपर लीक मामले ने राजस्थान की सियासी हलचल तेज कर दी है। सरकार ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारौली को बर्खास्त कर दिया है। केस की जांच जांच कर रही एसओजी कई लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। इसके बाद भाजपा सरकार पर हमलावर है और लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है।
विज्ञापन
इसी मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकताओं को साथ लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रैली लेकर निकले। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनके नहीं मानने पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं, महिला कार्यकर्ता भी घायल बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस की लाठियों के घायल हुए भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, विरोध में नारेबाजी करते अन्य साथी।
बैरिकेड पर चढ़कर नारेबाजी करते भाजपा कार्यकर्ता।
प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करती पुलिस।
बैरिकेडिंग लाघने का प्रयास करते भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं।
पुलिस की लाठियों से घायल हुए कार्यकर्ताओं को इस तरह सड़क पर लेटाया गया, जानकारी के अनुसार कुछ बेहोश भी हो गए थे।
इन्हें किया गिरफ्तार: पुलिस ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर, उपाध्यक्ष विशाल पार्थ, विपुल शर्मा और प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया। पुलिस सभी को झोटवाड़ा थाने लेकर गई है।
विज्ञापन