फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Reet Paper Leak Case BJP Put Up Hoardings against to Minister of State Subhash Garg in Bharatpur

REET paper leak case: राज्यमंत्री गर्ग के बाहर भाजपा युवा मोर्चा ने लगाए होर्डिंग, लिखा- 'पेपर उचित दरों पर उपलब्ध हैं'

Sat, 05 Feb 2022 03:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

भाजपा युवा मोर्चा ने भरतपुर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए हैं। इस होर्डिंग पर 'रीट पेपर प्राप्त करने के लिए संपर्क करें, स्थान-राजीव गांधी स्टडी सर्किल' जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं।
 

विज्ञापन
Reet Paper Leak Case BJP Put Up Hoardings against to Minister of State Subhash Garg in Bharatpur
इस तरह के होर्डिंग लगाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीट पेपर लीक मामले में भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा राज्य सरकार, मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं पर लगातार हमले कर रही है। युवा मोर्चा ने शुक्रवार देर रात भरतपुर जिले में जगह-जगह और राज्य मंत्री सुभाष गर्ग के घर के पास होर्डिंग लगा दिए। इस होर्डिंग पर 'पेपर उचित दरों पर उपलब्ध हैं, स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल', 'परीक्षा पेपर प्राप्त करने के लिए संपर्क करें, स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल' जैसे कई स्लोगन लिखे हुए हैं। इससे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के सीकर आवास पर भी युवा मोर्चा ने नाथी का बाड़ा लिख दिया था। 

विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। युवाओं को भाजपा से पेपर निरस्त कराने की उम्मीद है। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में रीट पेपर को लेकर विरोध प्रदर्शन किया तो सरकार ने लाठीचार्ज करवा दिया। इसमें 300 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
विज्ञापन


उनहोंने कहा कि सरकार कह रही है कि जांच एजेंसी अपना काम कर रही है, लेकिन वह सिर्फ छोटे-छोटे लोगों को पकड़ रही है। असली गुनहगारों को पकड़ने के लिए जांच नहीं की जा रही है। भाजपा की कोशिश है कि पेपर निरस्त किया जाए, युवा मोर्चा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसी को लेकर भरतपुर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed