फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RCA Polls: Political Families Enter, Three Groups in Fray

आरसीए चुनाव में सियासी परिवारों की एंट्री: 3 गुट आमने-सामने; अध्यक्ष पद पर खींवसर-राठौड़ के बेटों की दावेदारी

Sat, 26 Sep 2026 07:17 PM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 26 Sep 2026 07:17 PM IST
सार

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में पांच प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों के बेटों ने विभिन्न पदों पर नामांकन दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों के साथ तीन गुट मैदान में हैं।

विज्ञापन
RCA Polls: Political Families Enter, Three Groups in Fray
स्वास्थ मंत्री के पुत्र धनन्जय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया अकाउंट -फेसबुक

विस्तार

 राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में प्रदेश की सियासत से जुड़े प्रभावशाली परिवारों की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। नामांकन के पहले दिन सरकार और भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं के बेटों ने अलग-अलग पदों के लिए दावेदारी पेश की। इसके साथ ही RCA में तीन गुट सामने आ गए हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने भी अध्यक्ष पद पर दावेदारी जताई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी ने कोषाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव ने सचिव और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए दो बड़े चेहरे

RCA चुनाव में फिलहाल अध्यक्ष पद को लेकर धनंजय सिंह खींवसर और पराक्रम सिंह राठौड़ आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। धनंजय सिंह नामांकन दाखिल करने पहुंचे और कहा कि सरकार की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए उन्होंने नामांकन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें दूसरे पैनल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

दूसरी ओर, पराक्रम सिंह राठौड़ ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके पैनल से मनोज शर्मा ने उपाध्यक्ष, सुशील जैन ने कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव, रतन सिंह ने संयुक्त सचिव तथा धर्मवीर सिंह ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया है।

यह भी पढें- जयपुर से हवाई जहाज में मुंबई पहुंचे गणपति बप्पा: जुहू चौपाटी पर हुआ विसर्जन; वर्षों से चली आ रही है परंपरा

तीसरा गुट भी मैदान में

RCA चुनाव में तीसरा गुट बृजकिशोर उपाध्याय के खेमे का बताया जा रहा है। इस पैनल से बृजकिशोर शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। रतन सिंह ने उपाध्यक्ष, पिंकेश पोरवाल ने सचिव, राजेश सारस्वत ने संयुक्त सचिव, विष्णु अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष और अरिष्ट सिंघवी ने कार्यकारी सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।


इस तरह नामांकन के पहले दिन ही RCA चुनाव में तीन अलग-अलग खेमों की तस्वीर सामने आई है। अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों के नामांकन से मुकाबला और रोचक हो गया है।

सरकार-संगठन के रुख पर भी नजर

भाजपा समर्थित जिला क्रिकेट संघों से जुड़े लोगों की ओर से कहा जा रहा है कि सरकार और संगठन की ओर से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। इससे चुनाव में राजनीतिक समर्थन को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed