{"_id":"6284d669d9ba9d3d52405773","slug":"rats-bite-woman-eye-in-mbs-hospital-kota-lok-sabha-speaker-om-birla-met-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBS Hospital: महिला की आंख की पलक खा गए चूहे, ओम बिरला ने पीड़िता से की मुलाकात, मंत्री से कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBS Hospital: महिला की आंख की पलक खा गए चूहे, ओम बिरला ने पीड़िता से की मुलाकात, मंत्री से कही यह बात
Wed, 18 May 2022 04:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 18 May 2022 04:50 PM IST
सार
कोटा के एमबीएस अस्पताल में सोमवार को स्ट्रोक का इलाज करा रही एक महिला की आंख की पलक चूहा खा गया था। पैरालिसिस अटैक आने से शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा हिल-डुल नहीं रहा है। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल का दौरा कर पीड़ित महिला से मुलाकात की।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महिला मरीज से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चूहे द्वारा आंख कुतरने से पीड़ित महिला मरीज और उसके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ विधायक कल्पना देवी और विधायक संदीप शर्मा सहित चिकित्सा अधिकारी अन्य अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। बिरला ने अधिकारियों से मामले में दोषी अस्पताल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मंत्री से अस्पताल का दौरा कर हालात सुधरवाने के लिए भी कहा।
दरअसल, जिले के एमबीएस अस्पताल में सोमवार को स्ट्रोक का इलाज करा रही एक महिला की आंख की पलक चूहा खा गया था। पीड़िता रूपवती भाटी को 45 दिन पहले स्ट्रोक यूनिट में भर्ती कराया गया था। पैरालिसिस का अटैक आने से शरीर का 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा है। घटना वाली रात आईसीयू में कोई नहीं था, सुबह जब पति और परिजन रूपवती को देखने पहुंचे तो महिला की पलकें लगभग दो हिस्सों में बंटी हुई थी। आंख के पास खून भी रिस रहा था। परिजनों के पूछने पर डॉक्टर ने कहा कि चूहा उसकी पलक खा गया होगा। मामले सामने आने के बाद प्रबंधन ने कहा था कि मामले की जांच की जाएगी।
इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय
घटना के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, इतने बड़े अस्पताल में ऐसी घटना बेहद पीड़ादायक है। आईसीयू जैसे वार्ड में इस तरह की घटना चिंता का विषय है। आईसीयू वार्ड का दौरान करने के बाद उन्होंने कहा, यहां बहुत ज्यादा गंदगी है। मैंने स्वास्थ्य मंत्री जी से कहा है, कि वह अस्पताल आकर हालात का जायजा लें और कमियां दूर कराएं।
विज्ञापन
समस्याएं दूर करने आप ने दिया ज्ञापन
अस्पताल में महिला की आंख की पलक कुतरने और चोरी की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने अधीक्षक का विरोध किया। आप नेता हिम्मत सिंह हाड़ा के नेतृत्व में पार्टी डेलीगेशन ने पीड़ता के पति देवेंद्र भाटी से मिलकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद अस्पताल अधीक्षक नवीन सक्सेना का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
जिसमें अस्पताल में बंद पड़े सीसीटीवी सही कराने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, पुलिस चौकी और अस्पताल में पुलिसकर्मी बढ़ाने, चूहों और कोकरोज के लिए दवा का छिड़काव कराने सहित अन्य मांगें की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि अगर सात दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जन आंदोलन किया जाएगा।