{"_id":"5d5c9fe48ebc3e6c9670622d","slug":"ras-officer-settled-in-dehradun-to-avoid-arrest-over-bribe-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून में जा बसा आरएएस अधिकारी, रिश्वत मामले में छह साल बाद पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून में जा बसा आरएएस अधिकारी, रिश्वत मामले में छह साल बाद पकड़ा गया
Wed, 21 Aug 2019 07:05 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
राजस्थान में रिश्वत लेने के मामले में एक आरएएस अधिकारी अशोक कुमार शर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए देहरादून में जा बसे। हलाांकि उन्हें अब इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें इस मामले में एसीबी ने छह साल बाद पकड़ा है। इन दिनों वह रिटायर भी हो गए हैं। जब उनपर रिश्वत के यह आरोप लगे थे तब वह एसडीएम थे। पुलिस के मुताबिक शर्मा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के कांति गांव के रहने वाले हैं।
शर्मा को मंगलवार को श्रीगंगानगर स्थित एसीबी मामलों की विशेष अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसीबी के अनुसार आरएएस अफसर शर्मा के खिलाफ हनुमानगढ़ के टिब्बी तहसील निवासी शिव भगवान बंसल ने 2011 में बीकानेर स्थित एसीबी मामलों की विशेष अदालत में परिवाद पेश किया था।
उन पर आरोप था कि उन्होंने पद का दुरुपयोग कर भट्टा संचालकों से 20-20 हजार की रिश्वत मांगी थी। मामले में जांच के बाद रिपोर्ट जयपुर मुख्यालय भेजी गई। इसके बाद उनपर 2013 में मुकदमा दर्ज कर दोबारा जांच की गई। वहीं इस बीच वह सेवानिवृत्त हो गए और देहरादून जाकर छिप गए।