{"_id":"639cabe27106b2438371714a","slug":"rape-victim-suicide-in-ajmer-two-young-man-harassing-girl-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दुष्कर्म पीड़िता ने युवकों से परेशान होकर खाया जहर, पांच दिन बाद मौत, भाग जाने का बना रहे थे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दुष्कर्म पीड़िता ने युवकों से परेशान होकर खाया जहर, पांच दिन बाद मौत, भाग जाने का बना रहे थे दबाव
Fri, 16 Dec 2022 11:03 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:03 PM IST
सार
13 दिसंबर को मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में एक दुष्कर्म पीड़ित की मौत हो गई। गांव के दो युवकों से परेशान होकर उसने पांच दिन पहले जहर खा लिया था। आरोपी युवक पीड़िता के साथ अश्लील हरकते थे और उस पर उनके दोस्त के साथ भाग जाने का दबाव बना रहे थे। इसके तंग आकर पीड़िता ने जान देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिल के भिनाया थाना इलाके का है। 13 दिसंबर को मृतका के भाई ने थाने में केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में उसने पुलिस को बताया था कि उसकी छोटी बहन कक्षा दसवीं में पढ़ती है। गांव में रहने वाले दो युवक कानाराम और तेजूराम उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करते हैं। घर से बाहर जाने पर उसका पीछा करते हैं।
विज्ञापन
मृतका के भाई के अनुसार आरोपी तेजू पीड़िता पर उसके दोस्त कानाराम के साथ भाग जाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने इसकी जानकारी घर पर दी तो परिजनों ने दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। दोनों आरोपियों की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने 11 दिसंबर को जहर खाकर आत्महत्या करन का प्रयास किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पांच दिन चले इलाज के बाद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
13 दिसंबर को मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया था। अब इस मामले में दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई हैं। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि मृतका के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं। इसकी जांच के लिए मृतका का दुष्कर्म संबंधित टेस्ट भी कराया जाएगा।