{"_id":"64a678ec3a643825bb0a81a1","slug":"rape-victim-jumped-from-third-floor-after-consuming-poison-in-ajmer-troubled-by-threat-of-accused-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जहर खाकर तीसरी मंजिल से कूदी रेप पीड़िता, सगाई तय हुई तो आरोपी ने शेयर किए फोटो, लिखा-ये मेरी पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जहर खाकर तीसरी मंजिल से कूदी रेप पीड़िता, सगाई तय हुई तो आरोपी ने शेयर किए फोटो, लिखा-ये मेरी पत्नी
Thu, 06 Jul 2023 01:48 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:48 PM IST
सार
दुष्कर्म के आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने जहर खाया और फिर घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पीड़िता की जान बच गई, लेकिन उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। अजमेर में जेएलएन अस्पातल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने ये तस्वीरें की वायरल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले में एक रेप पीड़िता ने आरोपी युवक से परेशान होकर जहर लिया और फिर घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। परिजनों ने उसे JLN अस्पताल में भर्ती कराया है। तीसरी मंजिल से कूदने के कारण पीड़िता के दोनों पैर में फ्रैक्चर है, साथ ही अन्य जगह भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के क्लॉक टावार थाना इलाके की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले सुनील ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके घर के पड़ोस में सुनील नाम का युवक रहता था। पड़ोसी होने के कारण दोनों में जान-पहचान थी और उनका एक दूसरे के घर पर आना-जाना भी होता था। दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए और कभी-कभार बात भी करने लगे। साल 2021 में आरोपी सुनील ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह कहीं और रहने चला गया, लेकिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करने शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी तरह की धमकी देकर आरोपी सुनील साल 2022 में पीड़िता को पुष्कर के एक होटल ले गया, जहां उसने नशीली दवा पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो वायरल ना कर दे, इस डर से पीड़िता ने ये बात किसी को नहीं बताई।
मई 2022 में पीड़िता की सगाई हो गई, ये बात उसे पता चली तो वह फिर से उसे धमकाने लगा। आरोपी सुनील ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कुछ कागजों पर साइन कराए और शादी के फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके साथ ही उसने लिखा कि ये मेरी पत्नी है।
आरोपी सुनील लगातार पीड़िता की तस्वीरें शेयर कर रहा था। इससे तंग आकर मंगलवार को पीड़िता के परिजनों ने क्लॉक टावर में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता को परेशान करना बंद नहीं किया। इससे तंग आकर पीड़िता ने गुरुवार तड़के फिनायल पिया और घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। पुलिस ने बताया क पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।