फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape victim jumped from third floor after consuming poison in Ajmer troubled by threat of accused

Rajasthan: जहर खाकर तीसरी मंजिल से कूदी रेप पीड़िता, सगाई तय हुई तो आरोपी ने शेयर किए फोटो, लिखा-ये मेरी पत्नी

Thu, 06 Jul 2023 01:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Jul 2023 01:48 PM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने जहर खाया और फिर घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। पीड़िता की जान बच गई, लेकिन उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। अजमेर में जेएलएन अस्पातल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rape victim jumped from third floor after consuming poison in Ajmer troubled by threat of accused
आरोपी युवक ने ये तस्वीरें की वायरल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में एक रेप पीड़िता ने आरोपी युवक से परेशान होकर जहर लिया और फिर घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। परिजनों ने उसे JLN अस्पताल में भर्ती कराया है। तीसरी मंजिल से कूदने के कारण पीड़िता के दोनों पैर में फ्रैक्चर है, साथ ही अन्य जगह भी चोटें आईं हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के क्लॉक टावार थाना इलाके की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले सुनील ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है। 
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसके घर के पड़ोस में सुनील नाम का युवक रहता था। पड़ोसी होने के कारण दोनों में जान-पहचान थी और उनका एक दूसरे के घर पर आना-जाना भी होता था। दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए और कभी-कभार बात भी करने लगे। साल 2021 में आरोपी सुनील ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह कहीं और रहने चला गया, लेकिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने पीड़िता को  ब्लैकमेल करने शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह की धमकी देकर आरोपी सुनील साल 2022 में पीड़िता को पुष्कर के एक होटल ले गया, जहां उसने नशीली दवा पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वीडियो वायरल ना कर दे, इस डर से पीड़िता ने ये बात किसी को नहीं बताई। 

मई 2022 में पीड़िता की सगाई हो गई, ये बात उसे पता चली तो वह फिर से उसे धमकाने लगा। आरोपी सुनील ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कुछ कागजों पर साइन कराए और शादी के फर्जी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके साथ ही उसने लिखा कि ये मेरी पत्नी है।


आरोपी सुनील लगातार पीड़िता की तस्वीरें शेयर कर रहा था। इससे तंग आकर मंगलवार को पीड़िता के परिजनों ने क्लॉक टावर में उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। इसके बाद भी आरोपी ने पीड़िता को परेशान करना बंद नहीं किया। इससे तंग आकर पीड़िता ने गुरुवार तड़के फिनायल पिया और घर की तीसरी मंजिल से कूद गई। पुलिस ने बताया क पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed