फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape victim climbs water tank with father in Dausa

न्याय की आस: दौसा में पिता के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी दुष्कर्म पीड़िता, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

Sat, 06 Jan 2024 08:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 08:57 PM IST
सार

दौसा जिले के एक गांव में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे दुष्कर्म पीड़िता ने पिता के साथ पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध-प्रदर्शन किया तथा न्याय की मांग की। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। करीब छह घंटे तक चले समझाइश के दौर के बाद पिता-पुत्री टंकी से नीचे उतरे।
 

विज्ञापन
Rape victim climbs water tank with father in Dausa
पानी की टंकी पर चढ़े पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के बांदीकुई का मामला है, जहां पिता और पुत्री दुष्कर्म और बेटे की मौत के मामले में सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। क्योंकि दुष्कर्म पीड़िता को न्याय नहीं मिलने के चलते पीड़िता और पीड़िता का पिता दोनों पानी की टंकी पर चढ़ गए।

विज्ञापन


बता दें कि मामला एक महीने पहले का है, जब बांदीकुई इलाके में एक लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। इसमें खुलासा हुआ कि पीड़िता की शादी घर वालों ने कहीं और तय कर दी थी, जो उस दुष्कर्मी को नागवार गुजरा, जिसके चलते उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता के भाई को लगातार परेशान कर रहा था। उसकी बहन से खुद शादी करने का दबाव बना रहा था, जिसके चलते बीते दिनों भाई ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


इसकी नामजद रिपोर्ट भी थाने में दी गई है। लेकिन पीड़िता के घर वालों की माने तो उन्हें अब तक न्याय नहीं मिला, जिसके चलते बीते दिनों वह जिला कलेक्टर कमर चौधरी के यहां भी गुहार लगा चुके हैं। सैकड़ों की संख्या में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने के बाद भी इन्हें अब तक न्याय नहीं मिला। इससे परेशान होकर दुष्कर्म पीड़िता का बाप और पीड़िता बेटी पानी की टंकी पर चढ़ गए और न्याय की मांग कर रहे हैं। मौके पर तमाम प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। समझाइश के प्रयास लगातार जारी रहे। लेकिन पिता-पुत्री उतरने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें, 30 नवंबर को पीड़िता का भाई रामलाल (बदला हुआ नाम) ने दुष्कर्म के आरोपी से परेशान होकर ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की थी। सुसाइड नोट में भी खुद की आत्महत्या करने के कारण भी बताए थे। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, प्रशासन ने कई घंटे समझाइश करने के बाद पिता-पुत्री को पानी की टंकी से नीचे उतारा। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि उन्हें आखिर न्याय कब तक मिल पाता है। जबकि राजस्थान की भजनलाल सरकार महिला अपराध पर पूरी तरह सख्त होने की बात करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed