{"_id":"bc56fc60bb09ce2dfb8c457320057d1f","slug":"rape-case-against-rajsthan-minister-babu-lal-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता से साढ़े तीन साल से थे नागर के शारीरिक संबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़िता से साढ़े तीन साल से थे नागर के शारीरिक संबंध
अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 26 Oct 2013 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार राजस्थान के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर को शनिवार सुबह सीबीआई मामलों की विशेष अदालत ने 29 अक्टूबर तक पूछताछ के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया। नागर को शुक्रवार शाम सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार नागर ने सीबाआई के समक्ष कबूल किया है कि पीड़िता से गत साढ़े तीन साल से सहमति पूर्वक शारीरिक संबंध थे।
नागर ने सीबीआई से अपना नार्को टेस्ट कराने का आग्रह भी किया है। नागर को इस मामले में 38 दिन बाद गिरफ्तार किया गया है।
सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि नागर की डीएनए रिपोर्ट जांच एजेंसी को मिल चुकी है।
सीबीआई के उपमहानिरीक्षक मधुप तिवारी और पुलिस अधीक्षक जावेद सिराज की उपस्थिति में जांच एजेंसी से जुडे़ अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को खोला और उसका अध्ययन किया जिसमें नागर की ब्लड रिपोर्ट और पीड़िता की ओर से दिए गए कपडों पर लगे सीमन एक पाया गया है।
विज्ञापन