फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape by threatening to make obscene video viral in Jaipur accused arrested

Rajasthan: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, पति से अलग रह रही युवती को दिया था शादी का झांसा

Sat, 04 Jun 2022 07:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Jun 2022 07:59 PM IST
सार

24 साल की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक महीने से फरार चल रहा था। 

विज्ञापन
Rape by threatening to make obscene video viral in Jaipur accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आखिर में तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा निवासी 24 साल की युवती ने 1 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि एक साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह जयपुर में अपने माता-पिता के पास आ गई थी। एक कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी अनिल से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बनाए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। शुक्रवार को जयपुर लौटने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  आरोपी अनिल कुमार उर्फ छोटु 26 साल का है। वह कस्बा बारां का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed