{"_id":"629b6c457cf1673ff31ed89c","slug":"rape-by-threatening-to-make-obscene-video-viral-in-jaipur-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, पति से अलग रह रही युवती को दिया था शादी का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, पति से अलग रह रही युवती को दिया था शादी का झांसा
Sat, 04 Jun 2022 07:59 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 04 Jun 2022 07:59 PM IST
सार
24 साल की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक महीने से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में युवती से दुष्कर्म के आरोपी को मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद अश्लील वीडियो बनाकर वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। आखिर में तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। शुक्रवार को पुलिस ने एक महीने से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा निवासी 24 साल की युवती ने 1 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि एक साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह जयपुर में अपने माता-पिता के पास आ गई थी। एक कंपनी में काम करने के दौरान आरोपी अनिल से उसकी मुलाकात हुई। धीरे-धीरे आरोपी ने उसे प्यार के जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बनाए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। शुक्रवार को जयपुर लौटने की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनिल कुमार उर्फ छोटु 26 साल का है। वह कस्बा बारां का रहने वाला है।
विज्ञापन