फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rangoli made at the railway station on the occasion of the consecration of Shri Ram in Sirohi

Sirohi News: श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रेलवे स्टेशन पर बनाई रंगोली, दीप भी किए गए प्रज्वलित

Tue, 23 Jan 2024 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 07:09 PM IST
सार

नाज किराना रिटेल व्यापार मंडल ने सदर बाजार में करीब 40 फीट लंबी सरयू नदी बनाकर दीप प्रज्वलित किए गए। मानपुर के अम्बे माता मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम हुआ। मोहल्लेवासी देर रात तक भक्ति में डूबे रहे।

विज्ञापन
Rangoli made at the railway station on the occasion of the consecration of Shri Ram in Sirohi
रंगोली बनाकर जलाए दीप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले का आबूरोड शहर भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबा रहा। हर उम्र और समाज के लोगों ने अपने अपने तरीके से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर खुशियां मनाई। इस दौरान न केवल मंदिरों और रेलवे स्टेशन को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया।

विज्ञापन


आबूरोड रेलवे स्टेशन परिसर में आदर्श कार टैक्सी ड्राइवर यूनियन आबूरोड अध्यक्ष फिरोजखान पठान की अगुवाई में यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में रंगोली बनाकर सजावट की गई। साथ ही बाजार में निकाले गए जुलूस के दौरान प्रसाद का वितरिण किया गया। देर शाम को रेलवे स्टेशन परिसर में रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किए गए। टैक्सी चालकों द्वारा एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाईं। 
विज्ञापन


इधर, अनाज किराना रिटेल व्यापार मंडल ने सदर बाजार में करीब 40 फीट लंबी सरयू नदी बनाकर दीप प्रज्वलित किए गए। मानपुर के अम्बे माता मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम हुआ। मोहल्लेवासी देर रात तक भक्ति में डूबे रहे। ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर मानपुर, आबूरोड में भी महंत जनकपुर महाराज के सानिध्य में और मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की तस्वीर के सामने और मंदिर की यज्ञशाला में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। 251 दीपक प्रज्वलित कर रोशनी की गई और राम स्तुति का गुणगान कर वातावरण को धर्म मय बनाया गया। अंत में महंत जनकपुरी महाराज ने महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सेवा समिति के सुरेश गौड़, सुरेश शर्मा, मुकुंदभाई, हेमंत पटेल, राजू भाई, राजेंद्रसिंह, दामोदर चतुर्वेदी, गोविंदसिंह, घीसूभाई, रतन बंसल, वीरराम, जसवंतभाई, देवेंद्र निगम, लक्ष्मण माली, सतीशभाई, सुरेश सेन, प्रकाश सेन, रामबाबू, जोध सिंह, जयंती सोनी और राजकुमारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed