फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajya Sabha Election congress candidates Randeep Surjewala Pramod Tiwari and Mukul Wasnik filed nomination

Rajya Sabha Election : कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल, गहलोत बोले-सभी विधायक हमारे साथ

Tue, 31 May 2022 03:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 31 May 2022 03:19 PM IST
सार

राज्यसभा के लिए कांग्रेस के तीनों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग के लिए सुभाष चंद्रा को उतारा है।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election congress candidates Randeep Surjewala Pramod Tiwari and Mukul Wasnik filed nomination
राज्यसभा के लिए नामांकन भरते रणदीप सुरजेवाला - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले तीनों नेता मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस के तीनों राज्यसभा प्रत्याशी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां तीनों नेताओं को तिलक लगाया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

तीनों उम्मीदवारों ने थाली में 500-500 रुपए भी रखे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सचिन पायलट मौजूद रहे। वहीं तिलक लगाने के बाद सभी ने राज्यसभा में जीत का विक्ट्री साइन भी दिखाया। इसके बाद सभी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की मूर्ति पर मालार्पण किया। इसके बाद रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी और मुकुल वासनिक विधानसभा पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। रणदीप सुरजेवाला ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सभी विधायकों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुभाष चंद्रा को निर्दलीय उतारने पर सीएम अशोक गहलोत ने टिप्पणी की। सीएम ने कहा कि भाजपा का इस तरह उम्मीदवार उतारने का पुराना तरीका है। ये लोग चुनाव का माहौल खराब करना चाहते हैं। भाजपा ने हॉर्स ट्रेडिंग के लिए सुभाष चंद्रा को निर्दलीय उतारा है। गहलोत ने कहा कि 2020 में सरकार बचाने वाले विधायक ही राज्य सभा चुनाव में हमें जिताएंगे। सभी विधायक हमारे साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed