फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsthan News: Former bandit warns the accused of Gogamedi murder case, makes big allegation on former CM

Rajsthan News: पूर्व दस्यु ने गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों को दी चेतावनी, पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाया आरोप

Thu, 07 Dec 2023 07:16 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 07 Dec 2023 07:16 PM IST
सार

धौलपुर इलाके के पूर्व दस्यु जगन गुर्जर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। इसमें गुर्जर ने सुखदेवसिंह गोगामेड़ी को अपना भाई बताया है। पूर्व दस्यु ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर खुद को मरवाने की साजिश करने के आरोप भी लगाए हैं।
 

विज्ञापन
Rajsthan News: Former bandit warns the accused of Gogamedi murder case, makes big allegation on former CM
पूर्व दस्यु जगन गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर इलाके के पूर्व दस्यु जगन गुर्जर ने सोशल मीडिया पर जारी 43 सेकंड के एक वीडियो में कहा है कि "मैं गोगामेड़ी हत्याकांड को लेकर राजपूत समाज के साथ खड़ा हूं। किसी भी जाति का अपराधी हो, उससे मुकाबला करने के लिए मैं तैयार हूं। पूर्व दस्यु गुर्जर ने कहा, सुखदेवसिंह गोगामेड़ी उसके बड़े भाई जैसा था। वह सर्व समाज का नेता था, ऐसे नेता की हत्या होना निंदनीय है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा आरोप लगाते हुए उसने कहा कि वे मुझे मरवाना चाहते थे, लेकिन सुखदेवसिंह गोगामेडी की वजह से उसकी जान बची थी। ऐसे राजपूत नेता के लिए मैं मरने को तैयार हूं। गुर्जर ने अपराधियों को चैलेंज देते हुए कहा गद्दारों ने धोखे से मारा है अगर मुकाबला करने की हिम्मत है, तो धौलपुर में आकर टकराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जगन गुर्जर राजस्थान का खूंखार अपराधी रहा है। चंबल की घाटी में जगन गुर्जर की तूती बोलती थी। पूर्व में वह वसुंधरा राजे के महल को भी बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। तत्कालीन समय पर जगन गुर्जर पर 10 लाख का इनाम घोषित किया था। हाल ही में जगन गुर्जर जेल से जमानत पर छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed