{"_id":"69fe129f662cc8d2570e6daf","slug":"rajsamand-news-cdeo-delivers-speech-in-support-of-bjp-at-school-also-speaks-on-west-bengal-elections-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: स्कूल में CDEO ने भाजपा के समर्थन में दिया भाषण, पश्चिम बंगाल चुनाव पर यह क्या बोल गए?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: स्कूल में CDEO ने भाजपा के समर्थन में दिया भाषण, पश्चिम बंगाल चुनाव पर यह क्या बोल गए?
Fri, 08 May 2026 10:13 PM IST
राजसमंद ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:13 PM IST
सार
Rajsamand News: राजसमंद के गांवगुड़ा स्कूल समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्डी द्वारा भाजपा समर्थन और पश्चिम बंगाल चुनाव पर दिए गए बयान का वीडियो वायरल हो गया है। सरकारी मंच से राजनीतिक टिप्पणी के बाद जिले में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
स्कूल में CDEO ने भाजपा के समर्थन में दिया भाषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले के खमनोर ब्लॉक स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल गांवगुड़ा में आयोजित नवनिर्मित भवन लोकार्पण समारोह के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्डी का राजनीतिक बयान चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम 5 मई को आयोजित हुआ था। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के पहुंचने से पहले सीडीईओ ने मंच से भाजपा के समर्थन में बयान दिए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सरकारी अधिकारी द्वारा सार्वजनिक मंच से दिए गए इन बयानों के बाद जिले में विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल चुनाव और भाजपा की जीत का किया उल्लेख
अपने संबोधन के दौरान रामेश्वर लाल बाल्डी ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों का जिक्र किया। उन्होंने भाजपा की जीत और ममता बनर्जी की हार को लेकर टिप्पणी की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को “वर्ल्ड लीडर” बताते हुए भारत के विश्वगुरु बनने की बात भी कही।
विज्ञापन
सीडीईओ ने अपने भाषण में वायरल “10 रुपये की झालमुड़ी” वीडियो का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी झालमूड़ी ने पश्चिम बंगाल में ममता सरकार का सफाया कर दिया। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बन गया।
पढ़ें- Kota News: अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद बढ़ी चिंता, एक और प्रसूता में किडनी इन्फेक्शन, नवजात की भी मौत
सनातन संस्कृति और धर्म के पुनर्जागरण का भी किया जिक्र
अपने संबोधन में सीडीईओ ने सनातन संस्कृति और धर्म के पुनर्जागरण की बात भी कही। उन्होंने मंच से सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक चेतना के प्रसार को लेकर भी विचार व्यक्त किए। हालांकि कार्यक्रम एक शैक्षणिक संस्थान के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण से जुड़ा था, लेकिन मंच से दिए गए राजनीतिक और वैचारिक बयानों के कारण यह आयोजन अब प्रशासनिक और राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में आ गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चाएं
सीडीईओ के संबोधन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सरकारी अधिकारी के तौर पर सार्वजनिक मंच से राजनीतिक बयान दिए जाने को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
फिलहाल इस मामले में प्रशासनिक स्तर पर किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के कारण यह मुद्दा जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।