{"_id":"662e4c195fe3584b58007b9d","slug":"rajsamand-news-two-minor-children-caught-in-cctv-camera-stealing-in-the-market-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: मंडी में चोरी करते दो नाबालिग बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद, व्यापारी ने पकड़कर पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: मंडी में चोरी करते दो नाबालिग बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद, व्यापारी ने पकड़कर पिता को सौंपा
Sun, 28 Apr 2024 06:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Apr 2024 06:46 PM IST
सार
सीसीटीवी कैमरे में बच्चों की पहचान कर व्यापारी ने दोनों बच्चों को पकड़कर इसकी सूचना उनके पिता को दी। पिता ने बच्चों को फटकार लगाते हुए व्यापारी को 9 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
गल्ले से चोरी करते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर दो नाबालिग बच्चे गल्ले से 15 हजार चोरी करते हुए पकड़े गए। दोनों बच्चों की ये हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने दोनों बच्चों को पकड़ कर उनके पिता के सुपुर्द किया और घटनाक्रम की जानकारी दी। पिता ने बच्चों को फटकार लगाते हुए व्यापारी को 9 हजार रुपये वापस कर दिए।
विज्ञापन
राजसमंद जिला मुख्यालय के कांकरोली स्थित कृषि उपज मंडी में दुकान पर गल्ले से 15 हजार रुपये चोरी करते दो नाबालिग बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी कैमरे में बच्चों की पहचान कर व्यापारी ने दोनों बच्चों को पकड़कर इसकी सूचना उनके पिता को दी। दोनों बच्चों को पिता के हवाले किया जिस पर पिता ने दोनों बच्चों पर फटकार लगाई और चुराए गए 15 हजार में से 9 हजार वापस दिए। जानकारी के अनुसार पहले भी यह नाबालिग बच्चे चोरी के मामले में पकड़े गए थे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजसमंद सर्कल में गत दिनों में चोरी और बाइक चोरी की घटनाएं दिन और दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस को चोर खुली चुनौती दे रहे हैं। गत दिनों में शहर के मुख्य बाजारों से बाइक चोरी के मामले सामने आए, जिनके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, लेकिन अभी तक पुलिस को इस बड़े चोर गिरोह को पकड़ने में कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन