{"_id":"6637b0bb0a08eee92e0d9e16","slug":"rajsamand-news-two-children-who-went-to-graze-goats-died-due-to-drowning-in-the-pond-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: बकरी चराने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, तालाब के किनारे पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: बकरी चराने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, तालाब के किनारे पैर फिसलने से हुआ हादसा
Sun, 05 May 2024 09:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 05 May 2024 09:46 PM IST
सार
अचानक पैर फिसलने और पानी गहरा होने के कारण दोनों बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
बच्चों की डूबने से मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजसमंद में देवगढ़ थाना सर्कल में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे जंगल में बकरियां चराने के लिए गए थे और हादसा हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देवगढ़ पुलिस थाना सर्कल में बग्गड़ के तालाब में हादसा हुआ। बच्चों के पानी में गए उसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों पानी में डूब गए। हादसे के बाद बच्चों के परिवार सहित गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
आज सांगावास निवासी नारायण सिंह (10) और हेमेंद्र सिंह तेलड़ा बकरियां लेकर जंगल में गए थे। बग्गड़ के तालाब में अचानक बच्चों का पानी में पैर फिसल गया। पानी गहरा होने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए। बाद में मौके पर देवगढ़ पुलिस पहुंची ओर बच्चों के शव देवगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाए गए।
विज्ञापन