फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Child fell into 70 feet deep well, could not be rescued even after 2 days due to rising water

Rajsamand News: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा बालक, लगातार बढ़ते पानी से दो दिन बाद भी नहीं किया जा सका रेस्क्यू

Mon, 03 Jun 2024 11:55 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

राजसमंद के दिवेर में कानावास छापरी गांव में पिछले 50 घंटे से 70 फीट गहरे कुएं में गिरे 13 साल के मासूम को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। पास ही बने एनीकट से कुएं में लगातार आ रहे पानी के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे ज्यादा बाधा आ रही है। 

विज्ञापन
Rajsamand News: Child fell into 70 feet deep well, could not be rescued even after 2 days due to rising water
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कानावास छापरी गांव में 50 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी 70 फीट गहरे कुएं में गिरे 13 साल के मासूम को बाहर नहीं निकाला जा सका है। फिलहाल SDRF की टीम मोटर से पानी बाहर निकालने में जुटी है, जिसके बाद बच्चे की तलाश की जाएगी। कुएं के पास एनीकट से लगातार आ रहा पानी रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी बाधा बन रहा है। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे ललित सिंह (13) निवासी पालरा गांव अपने नाना के घर आया हुआ था और शुक्रवार दोपहर को बकरियां चराने जंगल में गया था। पानी भरने के लिए कुएं पर जाने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। ललित के साथ गए बच्चों ने उसके नाना गणेश सिंह को इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाधिकारी भवानी शंकर ने राजसमंद से सिविल डिफेंस के 6 सदस्यों की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया, लेकिन दो दिन बीतने के बाद भी बच्चे को बाहर नहीं निकाला जा सका। शनिवार शाम को उदयपुर से SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर 6 मोटर लगाकर पानी की निकासी शुरू की लेकिन इसमें भी सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह राजसमंद से पहुंची सिविल डिफेंस और SDRF की टीमों ने फिर से संयुक्त प्रयास शुरू कर 60 एचपी की बड़ी मोटर कुएं में उतारी, लेकिन कुछ समय के बाद ये मोटर जल गई। कुएं में लगातार बढ़ रहे पानी ने रेस्क्यू कर रही टीमों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। बहरहाल एक और मोटर लगाकर पानी निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed