फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Bus of children going for picnic overturned, 3 children died on the spot, more than 17 injured

Rajsamand News : पिकनिक मनाने जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 बच्चों की मौके पर हुई मौत, 17 से ज्यादा घायल

Sun, 08 Dec 2024 03:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 03:59 PM IST
सार

राचेठी गांव से पिकनिक मनाने रणकपुर और परशुराम महादेव जा रहे स्कूली बच्चों की बस पलटने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बस में सवार 17 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Rajsamand News: Bus of children going for picnic overturned, 3 children died on the spot, more than 17 injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के देसूरी की नाल में एक स्कूल बस पलट जाने से तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 से अधिक बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजसमंद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल, राचेठी गांव से 65 बच्चे पिकनिक मनाने के लिए रणकपुर और परशुराम महादेव जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब स्कूल बस देसूरी की नाल स्थित पंजाबी मोड से गुजर रही थी, तभी अचानक बस पलट गई, जिससे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 से अधिक बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही राजसमंद जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वे राजसमंद जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां उन्होंने घायल बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों को बच्चों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर बोलते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुटबिहारी शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रशासन को बच्चों की पिकनिक के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और यदि कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed