{"_id":"5c6b3b88bdec224df422e53d","slug":"rajsamand-hate-crime-rajasthan-government-says-asked-google-to-remove-videos-uploaded","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल को राजसमंद नृशंस हत्याकांड के वीडियो को हटाने के लिए कहा गया: राजस्थान सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल को राजसमंद नृशंस हत्याकांड के वीडियो को हटाने के लिए कहा गया: राजस्थान सरकार
Tue, 19 Feb 2019 04:41 AM IST
तिवारी अभिषेक
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 19 Feb 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
viral video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने गत दिसंबर को पश्चिम बंगाल के एक मुस्लिम मजदूर को पीटने और उसे जिंदा जलाने केअपराध का वीडियो हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
यह वीडियो इस मामले के एक आरोपी की ओर से पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में शंभू लाल रैगर यह कहते हुए दिखाई पड़ रहा है कि उसने लव जिहाद को रोकने के लिए मुस्लिम मजदूर अफराजुल की हत्या की। इस घटना को रैगर केनाबालिग भतीजे ने कैमरे में कैद किया था। यह नृशंस घटना को राजस्थान केराजसमंद जिले में अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने न्यायमूर्ति एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ को बताया कि इस नृशंस वीडियो को रैगर ने अपलोड किया था और इस वीडियो को कई वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को वेबसाइट से हटाने में कुछ वक्त लगेगा।
विज्ञापन
पीठ ने राज्य सरकार को हलफनामे के जरिए यह बताने केलिए कहा कि इस वीडियो को हटाने के लिए अब तक क्या प्रयास किए गए हैं। साथ ही जोधपुर जेल के भीतर से रैगर द्वारा वीडियो अपलोड करने को भी लेकर भी विस्तृत जानकारी देने के लिए कहा है।
सुनवाई के दौरान मृतक की पत्नी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि राज्य सरकार रैगर के खिलाफ उसकी गिरफ्तारी से पहले वीडियो अपलोड करने केसंबंध में कार्रवाई कर सकती थी। जेल से वीडियो अपलोड करने केबावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर राज्य सरकार केवकील ने कहा कि जरूरी कार्रवाई की जा रही है।