फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan: पूर्व राजपरिवार की राजमाता सुशीला कुमारी का 94 साल में निधन, कई साल से थीं बीमार, कल अंतिम संस्कार

Sat, 11 Mar 2023 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 Mar 2023 04:45 PM IST
सार

Rajasthan: पूर्व राजपरिवार की राजमाता सुशीला कुमारी का 94 साल में निधन, कई साल से थीं बीमार, कल अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Rajmata Sushila Kumari of erstwhile Bikaner royal family passed away at the age of 94
राजमाता सुशीला कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के बीकानेर राजपरिवार की अंतिम महारानी और राजमाता सुशीला कुमारी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राजमाता पिछले कई साल से अस्वस्थ चल रहीं थी। उन्होंने ज्यादातर लोगों से मिलना बंद कर दिया था। वह अपने लाल लालगढ़ स्थित आवास में रहती थीं, शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने आवास में अंतिम सांस ली। कल रविवार को सुशीला कुमारी का अंतिम संस्कार सागर गांव में स्थित राजपरिवार के श्मशान घाट पर किया जाएगा।





आज शनिवार के उनकी पार्थिव देह को जूनागढ़ किले में आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया है। राजमाता के निधन की सूचना पर उनकी पोती और बीकानेर पूर्व सीट से विधायक सिद्धि कुमारी देर रात अस्पताल पहुंच गई थीं। कल रविवार को राजपरिवार की रीतियों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Rajmata Sushila Kumari of erstwhile Bikaner royal family passed away at the age of 94
पति डॉ. करणी सिंह के साथ सुशीला कुमारी। - फोटो : सोशल मीडिया

सुशीला कुमारी का जन्म 1929 में  डूंगरपुर राजपरिवार में हुआ था। वे राजसिंह डूंगरपुर की बहन थी, उनका विवाह बीकानेर राजपरिवार में हुआ। महाराजा करणी सिंह 1952 से 1977 तक बीकानेर से सांसद रहे थे। अब उनकी पोती सिद्धि कुमारी विधायक हैं,  सिद्धि बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से पिछले तीन चुनाव में लगातार जीत दर्ज कर रही हैं। 

Rajmata Sushila Kumari of erstwhile Bikaner royal family passed away at the age of 94
राजमाता से के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे। - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले 1950 में महाराजा सार्दुल सिंह के पुत्र राजकुमार करणी सिंह का राज्याभिषेक किया गया था। करणी सिंह के महाराजा बनने से सुशीला कुमारी को महारानी का सम्मान भी मिला था। वह करीब 1971 तक महारानी रहीं थी। 1988 में महाराजा करणी सिंह के निधन के बाद से सुशीला कुमारी ही राजपरिवार की सारी व्यवस्था संभालती रहीं थीं।  लोगों ने उन्हें राजमाता के रूप में स्वीकार किया था।  

सुशीला कुमारी के बारे में कहा जाता है कि वे राजस्थानी भाषा को बहुत मानती थी। उनसे मिलने वाले राजस्थान के लोगों से वह इसी भाषा में बात करती थीं, राजस्थानी नहीं बोलने पर वह लोगों को टोक दिया करती थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajmata Sushila Kumari of erstwhile Bikaner royal family passed away at the age of 94
पोती और विधायक सिद्धि कुमारी के साथ राजमाता सुशीला कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजमाता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- जीवन भर समाज सेवा से जुड़ी रहने वाली बीकानेर राजघराने की परम पूज्य राजमाता सुशीला कुमारी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ओम शांति।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed