फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajendra Singh Gudha statement on Sachin Pilot Rajasthan Political Crisis

Rajasthan: 'मैं चट्टान की तरह पायलट के साथ खड़ा रहूंगा और रिजल्ट आएगा', गहलोत के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का बयान

Sun, 09 Oct 2022 11:42 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 09 Oct 2022 11:42 AM IST
सार

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि सचिन पायलट का वही विरोध कर रहे हैं, जो उनसे बेवफाई कर चुके हैं। पायलट मुख्यमंत्री पद के लिए काबिल और योग्य हैं, उन्हें कोई रोक नहीं सकता है।

विज्ञापन
Rajendra Singh Gudha statement on Sachin Pilot Rajasthan Political Crisis
राजेंद्र गुढ़ा और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

अशोक गहलोत गुट ने आलाकमान को बागी तेवर दिखाए थे। गहलोत गुट ने सचिन पायलट को गद्दार कहा था। वहीं पायलट गुट सचिन पायलट को सीएम बनाने की मांग लगातार उठा रहा है। इसी बीच मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने पायलट को लेकर एक बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


झुंझुनू के उदयपुरवाटी के मंडावरा गांव में राजेंद्र गुढ़ा ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सचिन पायलट के पक्ष में बयान दिया। गुढ़ा ने कहा कि वे चट्टान की तरह सचिन पायलट के साथ खड़े हैं और इसका परिणाम आएगा। गुढ़ा ने पायलट को सीएम बनाने की पैरवी करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के लिए काबिल और योग्य हैं और काबिल और योग्य को कोई रोक नहीं सकता। हो सकता है कि चार-पांच दिन का समय लग जाए लेकिन रिजल्ट जरूर आएगा।

विज्ञापन


राजेंद्र गुढ़ा यहीं नहीं रुके। उन्होंने पायलट का विरोध करने वालों को भी आड़े हाथों लिया। गुढ़ा ने कहा कि सचिन पायलट का विरोध वो ही कर रहे हैं, जो उनसे बेवफाई कर चुके हैं। उन्हें डर है कि पायलट यदि कुर्सी पर बैठ जाएंगे तो उनकी बेवफाई को याद रखकर पायलट काम करेंगे। इस दौरान गुढ़ा ने पन्नाधाय के बलिदान को भी याद किया। वहीं आगे उन्होंने कहा कि मैं अकेला कहीं पर नहीं जाता, मेरे साथ तो 10-20 एमएलए जाते हैं। इसलिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि दुनिया इधर की उधर हो जाए लेकिन मैं सच्चाई का साथ देने से पीछे नहीं हटूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि राजेंद्र गुढ़ा अकेला नहीं है। राजेंद्र गुढ़ा जहां खड़ा होता है, वहां 10-20 एमएलए और खड़े होते हैं। सचिन पायलट के साथ राजेंद्र गुढ़ा चट्टान की तरह साथ रहेगा और रिजल्ट आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed