फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Woman Humiliated By Husband Over Dark Complexion Commits Suicide

'सांवले रंग' की वजह से पत्नी ने दी जान, पति पर फब्तियां कसने का आरोप

Wed, 30 Oct 2019 04:51 PM IST
बीबीसी Published by: अनिल पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Woman Humiliated By Husband Over Dark Complexion Commits Suicide
राजस्थान झालावाड़ - फोटो : BBC

उसका दाम्पत्य जीवन छह माह से भी छोटा रहा। राजस्थान के झालावाड़ जिले में 21 साल की भूली बाई उर्फ मांगी बाई के लिए सांवला रंग कथित रूप से मौत का सबब बन गया। परिजनों का आरोप है कि भूली का पति दिनेश उसके रंग रूप को लेकर फब्तियां कसता था। इससे आहत होकर भूली ने कुएं में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पति के ख़िलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला संगठनों का कहना है कि न केवल सांवला रंग बल्कि औरत के गोरे रंग पर भी उसे निशाने पर लिया जाता है। तब उसके चाल चलन पर शक किया जाता है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश की सीमा से सटे झालावाड़ जिले में बकानी थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव की भूली का इस साल अप्रैल माह में ही पास के बांस खोयरा गांव के दिनेश लोधा से विवाह हुआ था। बकानी के थाना-अधिकारी बलवीर सिंह ने बीबीसी को बताया कि भूली के पिता देवीलाल की शिकायत पर पति दिनेश के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'फब्तियां कसता था पति'

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार देवीलाल ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद शादी के बाद से ही भूली के रंग को लेकर तंज करता था। वो उसे कथित रूप से काली-कलूटी कह कर अपमानित करता था।झालावाड़ के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल मीणा ने बीबीसी को बताया कि मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर गई गई है।


पुलिस को दिए बयानों में देवीलाल ने बताया कि दिनेश विवाह के बाद से ही भूली को प्रताड़ित करने लगा था। इससे परेशान होकर उनकी बेटी मायके आ गई थी। लेकिन अभी भूली वापस ससुराल गई थी। देवीलाल ने पुलिस को बताया कि दिनेश उसे साफ कह दिया कि उसका रंग काला है ,वो उसे नहीं रखेगा। इस घटना से भूली ने खुद को बहुत अपमानित महसूस किया और उसने कुँए में डूब कर जान दे दी।

भूली के पिता देवीलाल ने पुलिस को बताया कि रविवार को ही वो अपनी बेटी को ससुराल छोड़ कर आया था। इसके बाद सोमवार को उसे फोन पर जानकारी दी गई कि भूली की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने भूली के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लाड कुमारी जैन कहती है, "रंग रूप और काबिलियत के सारे मापदंड महिलाओ पर ही लागू किए जाते हैं। अगर उसका रंग गोरा है तो उसके चाल-चलन पर संदेह किया जाता है।"


वे कहती हैं कि विडंबना यह है कि भारत ने महात्मा गाँधी के नेतृत्व में रंगभेद के ख़िलाफ लड़ाई लड़ी और उसी देश में महिलाओ के साथ रंग रूप को लेकर भेदभाव किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed